एक बार फिर आमने-सामने आए बाबूलाल और JMM, मिट्टी के ऊपर ढलाई कर बनाई जा रही थी खराब रोड
लोहरदगा जिले के पेशरार गांव में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए हेमंत सरकार पर सड़क निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
गोड्डा ईसीएल प्रबंधक पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में CBI करेगी जांच
गोड्डा स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के राजमहल एरिया के तत्कालीन चीफ मैनेजर (खनन) परमेश्वर यादव के खिलाफ CBI ने अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में CBI की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने प्राथमिकी दर्ज की है।
ट्रैक पर बैठकर खैनी खाना पड़ा महंगा, ट्रेन से कटकर गई बुजुर्ग की जान; जानें कहाँ का है मामला
झारखंड में खैनी की लत ने एक बुजुर्ग की जान ली. नहीं! बुजुर्ग को खैनी खाने की वजह से कोई जानलेवा बीमारी नहीं हुई थी बल्कि उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गयी है। सवाल उठेगा कि कोई खैनी खाने की वजह से ट्रेन से कैसे कट सकता है तो बताते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इसकी सूचना भेजी है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने से अब देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नई तिथि की घोषणा होगी।
रथ मेला की तैयारियों का आगाज़: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने लिया जायजा
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पूर्व वित्त मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
JMM का झंडा कार में लगा प्रशासन को चुनौती देते दिखे 3 युवक, अजय साह ने कहा- क्या मोर्चा कानून हाथ में लेने का लाइसेंस दे रहा
बीजेपी के प्रवक्ता अजय साह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि 3 लड़के अपनी कार में झामुमो का झंडा लगाकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस पर अजय साह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा कि यह किस तरह के लोग हैं जो झामुमो का झंडा अपनी गाड़ियों पर लगाकर बीच सड़क पर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।
कल से 6 दिनों के झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, विभिन्न जिलों में करेंगे बैठक
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू आगामी 07 जून 2025 को अपने छह दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
गिनीज़ बुक में घोटाले करने का रिकॉर्ड मिलने के बाद रुकेगी झारखंड सरकार- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सड़कों के नाम पर घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं। पथ निर्माण विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संभाल रहे हैं,
CID के हाथों में चतरा CCL की परियोजना से जुड़े नौकरी और मुआवजा घोटाले की जांच
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित पिपरवार में CCL की परियोजना से जुड़े नौकरी और मुआवजा घोटाले की जांच अब CID करेगी। लोगों को फर्जी दस्तावेज के जरिये परियोजना में सरकारी कर्मियों और सीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से नौकरी और मुआवजा दिलाये जाने का आरोप है।
झारखंड में आज भी बारिश की संभावना, अगले हफ्ते आ सकता है मानसून
झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है, लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।