धनबाद में एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात प्रिंस खान का शूटर
धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर पुलिस की गोली से मारा गया।
अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में आयकर विभाग की छापेमारी, कागजात और डाटा खंगाल रही टीम
रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी दुकान में मौजूद कागजातों की जांच कर रहे हैं और डाटा का मिलान कर रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथों में
देश और दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस खास मौके पर रांची रेल मंडल ने स्टेशन की पूरी व्यवस्था महिलाओं को समर्पित कर दी। महिला दिवस के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन की कमान पूरी तरह महिला कर्मियों ने संभाली।
11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप
पलामू में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चढ़नवा गांव स्थित पहाड़ी मंदिर के पास 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालापारा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी (47 वर्षीय ) के रूप में हुई है।
Women’s Day special: नारी शक्ति, संघर्ष, सम्मान और सफलता की कहानी
नारी वह शक्ति है जो जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, फिर भी मुस्कुराना नहीं भूलती। वह अपने हर दुःख को भुलाकर अपने परिवार और रिश्तों को ही अपनी दुनिया बना लेती है। नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की भी एक महत्वपूर्ण शक्ति है।
दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया
रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की।
धनबाद DRM कार्यालय में CBI की छापेमारी, इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
धनबाद: देश के सबसे अधिक राजस्व देने वाले रेल मंडलों में शामिल पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की विशेष टीम ने डीआरएम कार्यालय में छापेमारी कर वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए
UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दुमका की सुदीपा दत्ता को 41वां रैंक
झारखंड के दुमका जिले की रहने वाली सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग यानि (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.87 लाख महिलाओं को DBT के जरिए 2,500 रु. मिले
रांची: झारखंड सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले के कुल 3,87,174 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर