धनबाद में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार
धनबाद के निरसा के एमपीएल ओपी क्षेत्र के गांगपुर गांव में शनिवार को 2 सगे भाइयों के बीच जमीन और दुकान के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
रांची में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 4.19 लाख लाभुकों को अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है।
बेटी की शादी के लिए पिता ने दिया था विज्ञापन, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये
देवघर में बेटी की शादी के लिए ऑनलाइन विज्ञापन देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। ठगों ने झांसा देकर उसके बैंक खाते से करीब 33,495 रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
कोडरमा घाटी में 80 लाख की सोना लूट का खुलासा: पुलिस ने दबोचे 5 आरोपी
कोडरमा के घाटी में 15 जून को हुई 80 लाख रुपये की सोने की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोडरमा पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य का लूटा गया सोना बरामद कर लिया गया है।
हजारीबाग: तेज रफ्तार वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को रौंदा, एक की मौके पर मौत
हजारीबाग में सड़क हादसे में एक जवान में मौत हो गयी। घटना शुक्रवार रात की है जब कोरा थाना में पदस्थापित 2 पुलिस जवान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं, जानिए क्यों चुनी गई 21 जून की तारीख अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”प्रकृति के साथ एकात्मता, संयम और सहजता, यही हमारी संस्कृति है और यही योग का वास्तविक स्वरूप भी है।
झारखंड : तीन दिनों के बाद मौसम हुआ साफ, आम जन-जीवन को राहत
झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली।
सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
सीबीआई की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ़ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है ।
रामगढ़: बारिश में बहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल
रामगढ़ जिला में लगातार चार दिनों से हो रहे बारिश के कारण कई पुल-पुलिया बह गए। चितरपुर सिकनी मार्ग में कोची नाला का पुल भी भारी बारिश के कारण बह गया। जिसकी सूचना मिलने पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल पुल का निरीक्षण करने पहुंचे।
जामताड़ा के रितेश भारती ने रूस-भारत प्रथम युवा सम्मेलन में किया भारत का प्रतिनिधित्व, नई दिल्ली में हुआ आयोजन
जामताड़ा के रितेश भारती ने 18 जून को रूसी सांस्कृतिक केंद्र नई दिल्ली में आयोजित प्रथम रूस-भारत युवा सम्मेलन में भारत और कनफेडरेशन ऑफ यंग लीडर्स की ओर से गरिमापूर्ण रूप से प्रतिनिधित्व किया। रितेश भारती जामताड़ न्यू टाउन निवासी पत्रकार देवाशीष भारती के पुत्र हैं।