IAS पूजा सिंघल के अमेरिका जाने की इजाजत पर फैसला सुरक्षित, पति अभिषेक झा के साथ जाना चाहती हैं विदेश
आईएएसस पूजा सिंघल पति अभिषेक झा के साथ विदेश जाना चाहती हैं। वह पति के साथ अमेरिका जाना चाहती हैं। पूजा सिंघल ने रांची के पीएमएलए कोर्ट में याचिका डालकर उनका पासपोर्ट लौटाने की मांग की है। आज उस याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर जताया दुख, कहा- घटना से स्तब्ध हूं
गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, ”गुजरात के अहमदाबाद में हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हूं।
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की लगाई गुहार
कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की रांची रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक छोटेलाल पांडेय पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
रामगढ़ में CBI की छापेमारी, कोयला बिक्री में गड़बड़ी की जांच तेज
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने रामगढ़ जिले के गिद्दी ए कोलियरी परियोजना कार्यालय के लोकल सेल में छापेमारी की है। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई अधिकारी एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं।
गोड्डा में अपराधियों ने हाईवा को किया आग के हवाले, चालक के पैसे छीने
गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के ललमटिया-बोआरीजोर मुख्य सड़क के बीच स्थित बाबुपुर गांव के पास एक हाईवा को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। ललमटिया के तरफ से आ रहा हाईवा वाहन को सड़क पर खजूर पेड़ का बोटा लगाकर रोका गया।
JSSC 2 चरणों में लेगा नियुक्ति परीक्षा, अब नहीं होंगे ऑनलाइन एग्जाम
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी के द्वारा की जाने वाली भर्ती में अब 2 चरणों में अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी होगी। हेमंत सरकार ने जेएसएससी परीक्षा संचालन के नियमावली में बदला किया है। अब सवाल है आखिर यह फैसला क्यों लिया गया।
गिरिडीह जेल में छापेमारी, जेल सुप्रीटेंडेंट नदारद; डीसी ने लगाई फटकार
गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में बीती देर रात गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा (जेल) में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी।जेल में छापेमारी होने पर पूरे जेल में ह्ड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
बंग्लादेशी कैदियों की फरारी कांड ने खोले जामताड़ा के पुराने राज, रेड लाइट कनेक्शन से लेकर नवजात चोरी तक की परतें उघड़ीं
हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा स्थित ओपन जेल के होल्डिंग कैंप से तीन बांग्लादेशी कैदियों के फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार कैदियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से एक को धनबाद से और दो को बनगांव बांग्लादेश बॉर्डर से पकड़ा गया है।
TSPC का कुख्यात उग्रवादी अर्जुन गंझू गिरफ्तार, 723 जिंदा गोलियां भी बरामद
झारखंड पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुख्यात उग्रवादी अर्जुन गंझू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और जंगल में छिपाकर रखी गयी 723 जिंदा गोलियां बरामद की गयी हैं।