जमशेदपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला, पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए गए लाखों रुपये
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र से साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित आरक्षी चालक मनीष कुमार दुबे को निशाना बनाते हुए उनके दो बैंक खातों से कुल 1
जनता दरबार में मिला इंसाफ, समाधान पाकर भावुक हुई महिला, डीसी को कहा धन्यवाद
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जनता दरबार से जुड़े दो वीडियो साझा किए हैं, जो अब चर्चा में हैं. इन वीडियो में आम लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान मिलने के बाद प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए देखा जा सकता है.
झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां का निधन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रांची: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है।
बार संचालन समय बढ़ाने की तैयारी, राज्य में सुबह 4 बजे तक खुले रह सकेंगे बार
राज्य में शराब के शौकीनों के लिए राहत की खबर है। आने वाले दिनों में बार का संचालन सुबह 4 बजे तक किया जा सकेगा।
धनबाद में भीषण अग्निकांड, नींद में सो रहे परिवार पर टूटी आफत; नानी-नाती की मौत
धनबाद: कोयलांचल के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में अचानक लगी आग ने सो रहे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।
रांची के जलस्रोतों पर हाईकोर्ट सख्त, हरमू नदी–बड़ा तालाब–डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के प्रमुख जलस्रोतों को बचाने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
झारखंड में 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य, खरीद प्रक्रिया शुरू
झारखंड | झारखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य तय किया है और इसकी खरीद प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। किसानों से धान की खरीद 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।
आईआईएम रांची में झारखंड के पहले जेन-Z पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन, युवाओं के लिए बना पोस्ट कैफे और अनुभव केंद्र
रांची। डाक विभाग की एक अभिनव और दूरदर्शी पहल के तहत आईआईएम रांची परिसर में झारखंड राज्य के पहले जेन-Z पोस्ट ऑफिस (पोस्ट कैफे) का भव्य उद्घाटन किया गया। यह परियोजना युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य जेन-Z पीढ़ी को आधुनिक, डिजिटल और अनुभवात्मक तरीके से डाक सेवाओं से जोड़ना है। यह पहल माननीय केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
राजधानी रांची के मां पार्वती कॉम्प्लेक्स स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में सोमवार को हिंदी साहित्य भारती की रांची जिला इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. वासुदेव प्रसाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
रांची में प्रशासनिक फेरबदल, कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो का तबादला
रांची जिले में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।