रथ मेला की तैयारियों का आगाज़: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने लिया जायजा
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पूर्व वित्त मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
JMM का झंडा कार में लगा प्रशासन को चुनौती देते दिखे 3 युवक, अजय साह ने कहा- क्या मोर्चा कानून हाथ में लेने का लाइसेंस दे रहा
बीजेपी के प्रवक्ता अजय साह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि 3 लड़के अपनी कार में झामुमो का झंडा लगाकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस पर अजय साह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कहा कि यह किस तरह के लोग हैं जो झामुमो का झंडा अपनी गाड़ियों पर लगाकर बीच सड़क पर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।
कल से 6 दिनों के झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, विभिन्न जिलों में करेंगे बैठक
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू आगामी 07 जून 2025 को अपने छह दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
गिनीज़ बुक में घोटाले करने का रिकॉर्ड मिलने के बाद रुकेगी झारखंड सरकार- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि सड़कों के नाम पर घोटाले की परतें बिछाई जा रही हैं। पथ निर्माण विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संभाल रहे हैं,
CID के हाथों में चतरा CCL की परियोजना से जुड़े नौकरी और मुआवजा घोटाले की जांच
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित पिपरवार में CCL की परियोजना से जुड़े नौकरी और मुआवजा घोटाले की जांच अब CID करेगी। लोगों को फर्जी दस्तावेज के जरिये परियोजना में सरकारी कर्मियों और सीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से नौकरी और मुआवजा दिलाये जाने का आरोप है।
झारखंड में आज भी बारिश की संभावना, अगले हफ्ते आ सकता है मानसून
झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है, लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।
साहिबगंज : बेटे ने पिता को मामूली बात पर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला
साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसहा पंचायत अंतर्गत नगरभीठ्ठा पहाड़िया गांव में पुत्र आसना पहाड़िया ने पिता को मामूली विवाद में ही पीट पीट मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि शराब के नशे में धुत पुत्र आसना पहाड़िया ने अपने 65 वर्षीय पिता कतगु पहाड़िया को मामूली विवाद में ही मोटा डंडा से पीट पीट कर हत्या कर दिया।
अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) में गुरुवार रात एक पुराने स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका होने से फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंक के पास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
खतियानी पदयात्रा का अंतिम पड़ाव: राजभवन के दरवाज़े पर JLKM का धरना, झारखंडी अधिकारों की गूंज
JLKM की खतियानी पदयात्रा आज अपने अंतिम पड़ाव पर रांची पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व JLKM केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने किया। राजधानी में प्रवेश के बाद यह यात्रा बूटी मोड़ से प्रारंभ होकर राजभवन तक पहुंची, जहां प्रदर्शन के पश्चात राजभवन के समीप महाधरना का आयोजन किया गया।
मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुई अप्रैल महीने की राशि
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को अप्रैल माह की 2500 की सम्मान राशि उनके आधार से लिंक बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में कुल 3,40,063 लाभुकों को 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये का भुगतान आधार आधारित प्रणाली से किया गया है।