हथियार के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार
लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में छापेमारी कर पीएलएफआई संगठन के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने दो बंदूक और सात गोलियों सहित सामान बरामद की है।
जमशेदपुर में होगी संविधान बचाओ रैली : आनन्द बिहारी दुबे
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित संविधान बचाओ रैली को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला स्तरीय तैयारी समिति की एक अहम बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
पेसा नियमावली लागू करने में भले ही हम पीछे रहे, लेकिन जब लागू होगा तो दुरुस्त होगाः दीपिका पांडेय सिंह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जब पेसा नियमावली राज्य में लागू होगी पूरी तरह दुरुस्त होगी। इसमें पेसा कानून की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। नियमावली 1996 के पेसा कानून के अनुरूप होगी। उसका लाभ राज्य के लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी मिलेगी।
IIIDEM में दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे झारखंड के बीएलओ और वालेंटियर, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मिलेगी ट्रेनिंग
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड के निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और वालेंटियरों को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जानकारी दी कि झारखंड से बीएलओ, वालेंटियर और बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) के कुल 402 सदस्य 19 और 20 मई को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा
पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पलामू जिले में नागरिक मंच के तत्वावधान में गुरुवार सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई।
फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान
डुमरी थाना इलाके मे स्थित कुलगो टोल प्लाजा के समीप फ्रिज लोडेड कंटेनर में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इसमें लगभग 10 लाख से अधिक का फ्रिज (रेफ्रिजरेटर ) जलकर खाक हो गई ।
बोकारो में झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, विधायक जयराम महतो पहुंचे मौके पर
बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ऊपरघाट के बारीडीह जंगल इलाके की है, जहां 3 अज्ञात युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान हजारीबाग के सिरई, विष्णुगढ़ निवासी हेमलाल पंडित (42 वर्ष) के रूप में हुई है।
लिव-इन में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, महिला के पति ने दोनों पर किया टांगी से हमला; युवक की हुई मौत
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित कुलुपटंगा में राधास्वामी सत्संग गेट के समीप बीती रात लिव इन रिलेशन में रह रहे शादीशुदा प्रेमी जोड़े पर महिला के पति राजेंद्र मार्डी ने सोए अवस्था में टांगी से जानलेवा हमला कर दिया।
तेज हवाओं और वज्रपात के साथ झारखंड के 20 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
मई महीने में जहां झारखंड में तीव्र गर्मी पड़ने की सामान्य अपेक्षा रहती है, वहीं इस बार मौसम कुछ अलग ही रुख अपनाए हुए है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बादल छाए रहने की वजह से तापमान में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही है।
पोस्ट ऑफिस में शराब पीने के मामले में मंत्री के आदेश पर कार्रवाई, 3 कर्मचारी निलंबित; एक को ड्यूटी से हटाया गया
टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने की घटना पर डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।