54वीं नेशनल जूनियर चेस चैंपियनशिप का मस्कट ‘गजराज’ लॉन्च, संजय सेठ बोले-खेलों को मिलेगा नया आयाम
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने आज 54वीं नेशनल जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के मस्कट ‘गजराज’ का अनावरण किया। इस मौके पर झारखंड चेस एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। चैंपियनशिप में लॉन्च किया गया मस्कट हाथी की आकृति पर आधारित है, जिसे ‘गजराज’ नाम दिया गया है।
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, 6 साल के कार्यकाल पर जारी किया आरोप पत्र
रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के दो कार्यकाल मिलाकर कुल 6 वर्ष पूरे होने पर जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिना रहा है, वहीं विपक्ष भाजपा ने सरकार के कामकाज पर बड़ा हमला बोला है। रांची के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के 6 साल के कार्यकाल को विफल बताया और आरोप पत्र जारी किया।
IND vs SA वनडे रांची, JSCA स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 5000 जवान तैनात
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम धुर्वा और आसपास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके।
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2025, आयोग ने तेज की तैयारी, जिलों को निर्देश जारी
रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग लगातार जिलों के साथ पत्राचार कर चुनावी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है। जिलों को मतदाता सूची अपडेट, मतदान ढांचा, बूथ प्रबंधन, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
मोर्ने मोर्केल बोले,टीम इंडिया पूरी तरह तैयार, दो खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रूख
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया ने तैयारी पूरी कर ली है। मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खिलाड़ी इस हाई प्रोफाइल भिड़ंत के लिए पूरी तरह तैयार हैं और टीम का फोकस तय रणनीति को मैदान पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर है।
रांची में ऑडिट सप्ताह का समापन, सांस्कृतिक संध्या में बोले संजय सेठ, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
रांची भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के तहत प्रधान महालेखाकार कार्यालय, झारखंड द्वारा आयोजित ऑडिट सप्ताह का समापन आज रांची में किया गया। समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधान महालेखाकार इंदु अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का रजत जयंती स्थापना दिवस समारोह, संगठन विस्तार का संकल्प
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड में स्थापना दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनाई। रांची में आयोजित समारोह की शुरुआत स्व. रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
हेमन्त सरकार के 1 साल पर रोजगार का तोहफा-मोरहाबादी में 8792 युवाओं को नियुक्ति पत्र
झारखंड सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के 8792 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। राज्य सरकार के कार्यकाल के पहले वर्ष के इस उपलब्धि समारोह में युवाओं का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रहा।
रांची बरियातू में हिमालय ऑप्टिकल का नया प्रीमियम स्टोर लॉन्च, एआई-स्मार्ट ग्लासेस के साथ हाई-टेक विज़न केयर की शुरुआत
राजधानी रांची में हिमालय ऑप्टिकल ने बरियातू में अपना नया और अत्याधुनिक स्टोर शुरू कर दिया है, जो ब्रांड की उन्नत आईवियर सेवाओं के विस्तार का एक और महत्वपूर्ण चरण है। यह रांची में दूसरा और झारखंड में आठवां आउटलेट बन गया है, जिससे ग्राहकों के लिए प्रीमियम ऑप्टिकल सर्विसेज और अधिक सुलभ हो सकेंगी। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख रविशेख कुमार और मार्केटिंग हेड जोगा डे उपस्थित रहे।
रांची में कल होगा ‘धरती आबा संग्रहालय’ का उद्घाटन, बिरसा मुंडा पर पुस्तक भी होगी जारी
रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर राजधानी रांची में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 29 नवंबर को बरियातू स्थित आरोग्य भवन में ‘धरती आबा संग्रहालय’ का शुभारंभ किया जाएगा, साथ ही ‘क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा।