झारखंड में 26 नवंबर को मनाया जाएगा ‘संविधान बचाओ दिवस’, कांग्रेस करेगी राज्यभर में कार्यक्रम
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस आगामी 26 नवंबर को पूरे राज्य में संविधान बचाओ दिवस का आयोजन करने जा रही है। इस अवसर पर रांची के पुराने विधानसभा सभागार में एक विशेष कार्यक्रम भी होगा, जिसमें संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया जाएगा।
रांची में फास्ट फूड दुकानों की आड़ में नशीली सिरप की बिक्री, दो गिरफ्तार
रांची। रांची में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरियातू थाना क्षेत्र में फास्ट फूड दुकानों की आड़ में नशीली सिरप बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रामगढ़ कोर्ट में गैंगस्टरों के समर्थकों की भिड़ंत, पुलिस ने 21 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
रामगढ़ में मंगलवार को कोर्ट परिसर में दो गैंगस्टर गुटों के समर्थकों के बीच अचानक भिड़ंत हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह विवाद कुख्यात अपराधियों रियाज अंसारी और शिवेंद्र शर्मा की पेशी के दौरान भड़का, जिन्हें अदालत में लाया गया था।
रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 तस्कर गिरफ्तार , महिला भी शामिल
रांची । रांची में नशे के कारोबार पर सख्त शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांके थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 202 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब ढाई लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर आपराधिक कार्रवाई की मांग, आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर का तीखा हमला
जामताड़ा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर आजसू पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि मंत्री ने चुनाव आयोग के बीएलओ के खिलाफ लोगों को भड़काने का कार्य किया है, जो पूरी तरह आपराधिक कृत्य है।
दुमका में मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, सीएम ने तेजी से कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
दुमका। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दुमका जिले के रानेश्वर प्रखंड के मुरगुनी में सिद्धेश्वरी नदी पर निर्माणाधीन मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना के शेष कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य के किसानों को शीघ्र सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
झारखंड में प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक, जनगणना,2027 की तैयारी तेज
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना,2027 की तैयारियों के मद्देनज़र झारखंड राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव पर रोक लगा दी है।
टाटानगर रेलखंड पर तकनीकी कारणों से कई ट्रेनें रद्द
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम टाटानगर रेल मंडल के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना रविवार को सामने आई है। तकनीकी कारणों के चलते रेलवे ने आगामी दिनों में कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इस रद्दीकरण का सबसे अधिक प्रभाव टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा, जिससे दफ्तर जाने वालों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
दुमका में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार सदस्य मृत, जांच में जुटी पुलिस
दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव में रविवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर की बताई जा रही है।
झारखंड विधानसभा की रजत जयंती, राज्यपाल का आह्वान,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
रांची। झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस शनिवार को राजधानी रांची स्थित विधानसभा परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रजत जयंती समारोह का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए इस विशेष अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला।