मंईयां योजना की 5.46 लाख महिलाओं के नाम सूची से हटेंगे, अप्रैल-मई की राशि नहीं भेजी जाएगी
मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दैनिक भास्कर में छपी विनय चतुर्वेदी की रिपोर्ट के अनुसार 5 लाख 46 हजार महिलाओं के नाम लाभुक की सूची से हटा दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि जो अपात्र महिलाएं हैं उन लोगों ने अबतक जरूरी कागजात जमा नहीं किये है।
वैशाखी पूर्णिमा को लेकर बासुकीनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
वैशाख शुक्लपक्ष की पूर्णिमा पर सोमवार को विश्वप्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा को लेकर मंदिर का पट सुबह तीन बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर प्रबंधन का द्वार खोला गया। चार बजे सुबह सरकारी पूजा संपन्न हुई।
CM हेमंत ने पत्नी कल्पना संग नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण की रखी आधारशिला
सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में नए मुख्यमंत्री आवास निर्माण की आधारशिला रखी, साथ ही विधि- विधान से पूजा अर्चाना भी किया। सीएमओ की ऑफिशियल एक्स हैंडल पर तस्वीरों को साझा किया गया।
आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
झारखंड के 8 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 5 जिलों में लू का खतरा; 4 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक उछलेगा
झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर राज्य के कई जिलों में तेज गर्म हवाएं और लू जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार…
बोकारो में BSL के जनरल मैनेजर के पिता की हत्या
बोकारो स्टील सिटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीएसएल के महाप्रबंधक (GM) विनय सिंह के 85 वर्षीय पिता कलिका राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास संख्या 192ए से बरामद हुआ।
संदिग्ध स्थिति में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान भारती कुमार के रूप में हुई है, जो कथित रूप से फंदे से लटकी हुई पाई गई। हालांकि, मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
राहत भरी खबर : अब अस्पताल नहीं रोक सकेंगे शव, झारखंड में सख्ती से लागू होगा पेशेंट राइट चार्टर
अस्पताल अब किसी भी हालत में शव को बंधक नहीं बना पाएंगे। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल मृतक के परिजनों को पूरा बिल भुगतान करने को कहते हैं, ऐसा नहीं करने पर अस्पताल की तरफ से कहा जाता है कि शव उन्हें तब तक नहीं मिलेगा जब तक वो पूरा भुगतान ना कर दें।
चतरा में शराबी बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, पुलसि ने किया गिरफ्तार
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। शाराब के नशे में अनिल भुइंया ने अपनी 55 वर्षीय मां महेश्वरी देवी को इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गांववालों के मुताबिक अनिल आए दिन शराब पीकर मां से झगड़ा और मारपीट करता था।
अनियंत्रित बस ने पेड़ में मारी टक्कर, 22 यात्री हुए घायल
चतरा-चौपारण मुख्य पथ में शनिवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पेड़ में टक्कर मारने से 22 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल चतरा में इलाज किया जा रहा है।