कोयलांचल के प्रमुख कारोबारी एलबी सिंह के घर पहुंची ईडी की टीम, कुत्तों को छोड़ दिया, 18 जगह छापा
धनबाद (झारखंड) | कोयलांचल के बड़े कारोबारी एलबी सिंह ने आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के अपने घर पहुंचते ही पालतू कुत्ते खोल दिए। इस वजह से टीम को घर में घुसने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिंह के कुत्तों के बांधने के बाद ही टीम आवास में प्रवेश कर पाई। ईडी की टीम ने सिंह और अन्य कारोबारियों के 18 ठिकानों पर दबिश दी है।
राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में युवाओं का मनोबल बढ़ाया, एकता और राष्ट्रभावना पर दिया जोर
राँची | माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रेरक प्रतीक है,
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया, नए पदाधिकारी होंगे 20 दिसंबर को शपथ ग्रहण
रांची | राजधानी रांची के एक निजी होटल के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कमेटी की नई घोषणा की गई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने बताया कि 7वें स्थापना दिवस के बाद केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि नए, सक्रिय और समर्पित सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके।
झारखंड में शिक्षा विभाग के फर्जी वादों का खुलासा, भाजपा प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाताओं को बताया
रांची | राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में शिक्षा विभाग से जुड़े फर्जी वादों पर प्रकाश डाला।
झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह 22 नवंबर को, राज्यपाल–मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित
झारखंड : झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को भव्य रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है। इस खास मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विधायकों सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले JSCA स्टेडियम तैयार, सुरक्षा कड़ी,30 नवंबर को होगा रोमांच
रांची : रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं, इनडोर प्रैक्टिस पिचों और शैडो-फ्री डिज़ाइन के साथ मैच के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।
सदर अस्पताल में हंगामा: गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत का आरोप, परिजनों का बवाल
रांची : रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब कैंसर वार्ड में भर्ती मरीज उमेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि उपचार के दौरान मरीज को गलत इंजेक्शन दे दिया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई और अंततः मौत हो गई।
DSPMU रांची में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का बवाल, प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन तेज
रांची : रांची के DSPMU विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रशासनिक भवन के बाहर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आदिवासी छात्र संघ ने प्रति सेमेस्टर ली जाने वाली फीस के विरोध में अपना आंदोलन एक बार फिर तेज कर दिया। छात्रों का कहना है कि करीब एक महीने पहले कॉमर्स विभाग की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस संबंधी समस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जोनकॉन 2025 में जेसीआई रांची की बड़ी उपलब्धि : मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट चुने गए प्रतीक जैन, कुल 19 अवॉर्ड पर किया कब्ज़ा
रांची | जोनकॉन 2025 का भव्य आयोजन जिम कॉर्बेट में किया गया, जिसमें मंडल 3 की विभिन्न जेसीआई इकाइयों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित समारोह में जेसीआई रांची ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सशक्त टीम वर्क के दम पर कुल 19 पुरस्कार हासिल कर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।
नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी-सह-बाल मेला आयोजित
रांची | नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, गोशाला परिसर, कांके, रांची में आज ओस्टेंसियो 2025 – विज्ञान प्रदर्शनी-सह-बाल मेला बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ आयोजित किया गया।