धनबाद में बाल विवाह रोकथाम को मजबूती, 100-दिनीय अभियान की शुरुआत
धनबाद। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100-दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत के साथ धनबाद में जागरूकता प्रयासों को और तेज कर दिया गया है। इसके तहत झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट (जे.जी.वी.टी.) की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने और समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने पर केंद्रित रहा।
धनबाद दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय, कोयला सचिव के आगमन की तैयारियों की समीक्षा
धनबाद। केंद्र सरकार के कोयला सचिव विक्रम देव दत्त 28 नवंबर को धनबाद पहुंचेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान वे झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (JRDA) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और बेलगड़िया पुनर्वास क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।
छात्रवृत्ति रोके जाने के विरोध में आजसू छात्र संघ का ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ जनाक्रोश मार्च, राजभवन को सौंपेंगे ज्ञापन
रांची: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से आजसू छात्र संघ ने सोमवार को शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च निकालकर ई-कल्याण योजना में अटकी छात्रवृत्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के सदस्यों की भागीदारी रही।
JAC बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 3 से 23 फरवरी तक होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी।
टीजीटी नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला, झारखंड हाईकोर्ट ने 363 याचिकाओं का सामूहिक निपटारा किया
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित लंबित 363 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई पूरी करते हुए सभी मामलों का निपटारा कर दिया। ये सभी याचिकाएं न्यायमूर्ति आनंदा सेन की एकल पीठ में सुनी गईं।
झारखंड में ‘नियुक्ति वर्ष’, सीएम हेमंत सोरेन 9,000 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 28 नवंबर को पूरा हो रहा है। राज्य सरकार ने इसे ‘नियुक्ति वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी दिन रजत जयंती समारोह का भी समापन होगा, जो 11 नवंबर से जारी था। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में लगभग 9,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। हेमंत सोरेन ने वर्ष 2024 में बड़ी जीत के बाद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
रांची में CM के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक प्लान बदला, कई रूटों पर आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
रांची। मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को आयोजित होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में रूट प्लान में अस्थायी बदलाव लागू किया है।
राशन कार्डधारियों को राहत, अब मोबाइल से ही होगा ई-केवाईसी, देवघर में प्रक्रिया तेज
देवघर। झारखंड के राशन कार्डधारियों के लिए सरकार ने बड़ी सुविधा लागू की है। अब स्मार्ट पीडीएस सेवा के माध्यम से लाभुक घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन ई-केवाईसी पूरा कर सकेंगे। इसके साथ ही ई-मित्र केंद्रों और सरकारी निर्धारित दुकानों पर भी आसानी से ई-केवाईसी कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे पहले की तुलना में यह प्रक्रिया काफी सरल बन गई है।
छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर आजसू छात्र संघ सड़कों पर — ‘शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च’
रांची। 2024–25 की लंबित छात्रवृत्ति को लेकर आजसू छात्र संघ गुरुवार को बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन बापू वाटिका, मोराबादी से राजभवन तक ’शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च’ निकालेगा और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा।
खूँटी में दर्दनाक सड़क हादसा , लौह अयस्क लदा ट्रक पलटा, आग में झुलसकर चालक की मौत
रांची। खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चूरगी गांव के पास खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति भयावह हो गई।