सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामला: परिजनों ने झारखंड हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की
रांची | गोड्डा में 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा के परिजनों ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है। सूर्या की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर एसपी को याचिका में पक्षकार बनाया।
स्कूल में बच्चों ने पेंटिंग बनाकर मनाया शिक्षक दिवस
रांची | झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से संचालित कोशिश स्पेशल स्कूल अरगोड़ा में गुरुवार को शिक्षक दिवस मनाया गया।
दिनदहाड़े कारोबारी से 30 लाख रुपये की लूट
पूर्वी सिंहभूम | शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद गुरुवार को बिष्टुपुर में दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
पलामू मुठभेड़ में घटना की जानकारी लेेने पहुंची चार सदस्यीय टीम
पलामू | झारखंड के पलामू जिले में बुधवार रात पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जांच करने के लिए पुलिस मुख्यालय की चार सदस्यीय टीम गुरुवार दोपहर 12 बजे माैके पर पहुंची।
झारखंड में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
रांची | झारखंड में 1 जून से तीन सितंबर तक सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राज्य में इस दौरान 823.7 मिलीमीटर के मुकाबले 234.9 में मिमी मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
जान हथेली पर लेकर खूंटी-सिमडेगा पथ पर यात्रा कर रहे लोग
खूंटी | राजधानी रांची को खूंटी, गुमला और, सिमडेगा जिले के अलावा ओड़िशा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सबसे प्रमुख खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा सड़क पर छोटे या बड़े वाहनों में गुजरना इन दिनों जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर हो गया है। गत जून कोे हुई भारी बारिश के कारण पेलौल गांव के पास बनई नदी पर बना पुल टूट गया।
श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति इस बार किताबों की थीम पर बन रहा पंडाल
रांची | राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। शहर के अलग -अलग स्थानों में एक से बढ़कर एक पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा इस साल 21 हजार काल्पनिक किताबों से पंडाल का निर्माण कर रही है।
झारखंड: 10 लाख के इनामी टीएसपीसी के शशिकांत दस्ता से पुलिस की मुठभेड़, दो जवान बलिदान
पलामू | पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार रात 10 लाख के इनामी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें जिला पुलिस बल के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम बलिदान हो गए, जबकि एक जवान रोहित कुमार जख्मी हैं। गुरुवार तड़के सुबह 2 बजे घायल जवान को एमआरएमसीएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
खूंटा पूजन के साथ दुर्गोत्सव की तैयारियां हुईं शुरु
रांची | राजधानी रांची में भवानीपुर दुर्गा पूजा समिति डोरंडा की ओर से बुधवार को विधि-विधान से खूंटा पूजन किया गया। इसके साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ हुआ। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बुधवार को दी।
पांच दशक से खूंटी के लोग झेल रहे हाथियों के आतंक का दंश
खूंटी | झारखंड के खूंटी ही नहीं, राज्य के कई अन्य जंगली इलाकों में बसे गांवों के लोग पिछले पांच दशक से भी अधिक समस से जंगली हाथियों का आतंक झेल रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हाथियों के हमले से अपनी जान गंवाई और करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।