हथियार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
खूंटी | पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटम जंगल के पास से छापेमारी कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल, 44 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन, 66 हजार 860 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं।
गायब नाबालिग राजस्थान से बरामद, आरोपित गिरफ्तार
पलामू | तरहसी प्रखंड क्षेत्र से गायब 17 साल की दलित नाबालिग लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगा ले जाने के आरोपित चैनपुर के गरदा गांव के बॉबी आलम, पिता लतीफ उर्फ कुद्दूस मियां को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने कमल किशोर को बनाया राष्ट्रीय सलाहकार
पूर्वी सिंहभूम | सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने सांगठनिक विस्तार के क्रम में पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर को राष्ट्रीय सलाहकार बनाया है।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने रिनपास शताब्दी समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
रांची | झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस दौरान कई अहम निर्देश भी दिए।
दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स दुकान से लूटे नकदी सहित लाखों के गहने
पूर्वी सिंहभूम | दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स दुकान से नकदी सहित लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर घटी। वर्धमान ज्वैलर्स में पांच से सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर घुसे और पलक झपकते ही लाखों रुपये मूल्य के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए।
एमजीएम अस्पताल परिसर से बाइक चोरी
पूर्वी सिंहभूम | मानगो डिमना चौकी क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर से मंगलवार देर रात एक युवक की अपाचे बाइक चोरी हो गई। पीड़ित राहुल कुमार, जो कदमा न्यू रानी कुदार के रहने वाले हैं। वह अपने पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। गंभीर हालत के कारण पिता को भर्ती कराया गया और राहुल ने अपनी अपाचे बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी।
ईद मिलादुन्नबी पर 17 वां मुत्ताहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी पांच को, तैयारियां पूरी
पूर्वी सिंहभूम | पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन नबी के मौके पर पांच सितंबर शुक्रवार को 17वां मुत्ताहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। बुधवार को तंजीम अहले सुन्नत और जमात की ओर से धातकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर तंजीम के जेनेरल सेक्रेटरी और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी, मौलाना बुरहानुस होदा, मौलाना शमशादुल कादरी और माजिद अख्तर मौजूद थे।
जंगली हाथी के हमले में मारे गये कृष्णा के परिवार से मिले कांग्रेस नेता
खूंटी | कांग्रेस के खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के निर्देश पर रनिया प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष जॉन कंडुलना ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रनिया प्रखंड के बोंगतेल गांव पहुंचे। वहां मंगलवार की रात जंगली हाथी के हमले में मारे गए कृष्णा सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
रिनपास का शताब्दी समारोह चार को, मंत्री ने मुख्यमंत्री को सौंपा न्योता
रांची | रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर आगामी 4 सितंबर को कांके स्थित रिनपास परिसर में शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में देश-विदेश से मानसिक स्वास्थ्य और मनोचिकित्सा के क्षेत्र के नामचीन विशेषज्ञ एवं डॉक्टर शामिल होंगे।
झारखंड में सबसे अधिक जपला में 78 मिमी हुई बारिश
रांची | झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।