नक्सलियों की साजिश नाकाम, दो आईईडी और पांच बंकर ध्वस्त
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना अंतर्गत घने जंगलों और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, CRPF और झारखंड जगुआर के संयुक्त अभियान के दौरान दो शक्तिशाली आईईडी , पांच नक्सली बंकर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी सेट, सेफ्टी फ्यूज, एरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मैकेनिज्म, काली और हरी नक्सली यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
कैबिनेट : पुलिस पेट्रोलिंग के लिए राज्य सरकार खरीदेगी 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन
रांची। राज्य के विभिन्न थानों में पुलिस की पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहनों की खरीदारी करेगी। इसके साथ कई अहम निर्णय शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में लिए गए। इसके साथ ही षष्टम विधानसभा का तृतीय मॉनसून सत्र एक अगस्त से सात अगस्त तक आहूत किया जाएगा। मॉनसून सत्र में कुल पांच कार्यदिवस होंगे। इसकी स्वीकृति पर भी कैबिनेट ने मुहर लगायी।
कुख्यात अपराधी गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात अपराधकर्मी राहुल सिंह गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार
सावन के पहले दिन पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में शुक्रवार तड़के सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पहाड़ी
हत्या का खुलासा, फूफा गिरफ्तार
पलामू जिले के हुसैनाबाद के जपला धरहरा के ताबिश अंसारी की हत्या का खुलासा करते हुए उसके फूफा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने
एसईआर की ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों में खुशी
पूर्वी सिंहभूम | दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए महादेवशाल स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से महादेवशाल और आसपास के गांवों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से इस ठहराव की मांग कर रहे थे।
निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची | सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह दिव्य आयोजन माताजी निर्मला देवी के आध्यात्मिक आदशों और मार्गदर्शन के तहत सहज योग साधकों की ओर से श्रद्धा, प्रेम और भक्ति के साथ किया जाएगा। यह जानकारी राजेश सोमानी ने शुक्रवार को दी।
झारखंड के छह जिलों में 13 को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट
रांची, राज्य के छह जिलों में 13 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है उनमें दक्षिणी-पश्चिमी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है।
सारंडा में हाथी की मौत, गांव में नहीं जला चूल्हा
सारंडा के जंगलों में मासूम हाथियों की लगातार हो रही मौतों ने हर दिल को हिला दिया है। गुरुवार की रात घायल नन्ही हथिनी की
संविधान देश की आत्मा, इसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : बंधु
संविधान देश की आत्म है और इसके साथ छेड़छाड़ या कमजोर करने की कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। ये बातें गुरुवार को रांची के लापुंग