सावन महोत्सव में नेहा गुप्ता बनीं सावन क्वीन
पूर्वी सिंहभूम | सावन के पवित्र महीने का स्वागत करने के लिए मानगो स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी की महिलाओं ने रविवार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया।
इस अवसर पर सोसाइटी परिसर को हरे रंग की थीम पर सजाया गया। महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियां और हरी चूड़ियां पहनकर नृत्य और संगीत के माध्यम से सावन का स्वागत किया।
अवैध विदेशी शराब के बड़े भंडार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पलामू | पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम तमदागा में अवैध विदेशी शराब के बड़े भंडारण का भंडाफोड़ किया गया है। गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार नावाबाजार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। रविवार को जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने पूरी जानकारी दी।
चर्च में फादर और सिस्टर्स के 25 वर्षों की सेवा का हुआ सम्मान
पश्चिम सिंहभूम | जिले के रोमन काथलिक चर्च परिसर में रविवार को एक विशेष और भावनात्मक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें चर्च में पदस्थापित पांच फादर और तीन सिस्टर्स के 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जुबिली मनाई गई।
सदाचार और शाकाहार से हम जीवन को बना सकते हैं सुंदर : स्वामी गंगाधर
खूंटी | महर्षि मेंहीं आश्रम मलियादा मुरहू में रविवार को विशेष सत्संग और ध्यान-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में अपने प्रवचन के दौरान ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर महाराज ने कहा कि सावन माह में हम देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना करते हैं।
विधायक सरयू राय ने डीसी को लिखा पत्र
पूर्वी सिंहभूम | विधायक सरयू राय ने रविवार को उपायुक्त को पत्र लिखा है।
विधायक ने बताया कि उपायुक्त को पत्र लिखकर कदमा क्षेत्र के कई सामुदायिक भवनों, रैन बसेरा और कौशल विकास केंद्र पर अवैध कब्जे मुक्त करने का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने इन सरकारी भवनों को कब्जा मुक्त कर सार्वजनिक हित में उपयोग सुनिश्चित करने की मांग की है।
जेल की हवा खानेवाले खूंटी जिला परिषद के दूसरे अध्यक्ष हैं मसीह गुड़िया
खूंटी | नई पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद खूंटी जिले में तीन पंचायत चुनाव हो चुके हैं और जिला परिषद कें तीन अध्यक्ष भी चुने गये, लेकिन जिले का दुर्भाग्य कहें या कुछ और, इनमें दो जिला परिषद अध्यक्ष को जेल की हवा खानी पड़ी। दोनों के जेल जाने का कारण लगभग एक समान है।
भाकपा माओवादी का नक्सली गिरफ्तार
लातेहार | लातेहार पुलिस ने लोहरदगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाकर पेशरार थाना क्षेत्र से माओवादी नक्सली जगन लोहरा को गिरफ्तार किया है।
जन्मोत्सव समिति 16 और 17 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाएगा
रांची | श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 16 और 17 अगस्त को मनाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ने रविवार को बताया कि इस अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है। दही हांडी प्रतियोगिता उत्सव के साथ भजन संध्या सहित देश भक्ति के गीतों का भी कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया कि समिति रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड पर 16 और 17 अगस्त को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा।
नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्य टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम | चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमांडेंट पी. शंकर कुट्टी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने शनिवार देर रात विशेष गश्ती अभियान चलाते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से नशाखुरानी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जामताड़ा निवासी निरंजन मंडल उर्फ छानो मंडल और विदुर मंडल के रूप में हुई है।
झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास
पलामू | मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में शनिवार की रात चोरी का असफल प्रयास किया गया। रात करीब 12 बजे चोर गैस कटर लेकर बैंक का शटर काटने आये थे। मुख्य सड़क से सटे होने के कारण स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने घटना की सूचना टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार को दी।