ऑटो चोरी का प्रयास नाकाम, दो शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम | आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ऑटो चोरी का प्रयास नाकाम कर दिया गया। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित अहतेमात हाइट्स फ्लैट के पास से रात 11 बजे ऑटो ( जेएच 05 सीएच 5123) चोरी हो गया था। ऑटो मालिक ने बताया कि रोज की तरह वाहन पार्क कर वह घर चला गया था, लेकिन देर रात बाहर आने पर ऑटो गायब मिला।
दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में 14 और 15 से भारी बारिश होने की संभावना
रांची | झारखंड के दक्षिण पूर्वी और उत्तर पश्चिमी जिलों में अगले एक- दो दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।
झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल हुआ हैक, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
रांची | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक एक्स हैंडल को आसामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है। हैक किए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से रविवार को जानकारी दी है।
भाकपा माओवादी का नक्सली गिरफ्तार
लातेहार। लातेहार पुलिस ने लोहरदगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाकर पेशरार थाना क्षेत्र से माओवादी नक्सली जगन लोहरा को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सली माओवादी कमांडर नकुल यादव और छोटू खरवार का काफी विश्वसनीय सहयोगी था।
रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी भरत राम ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने नक्सली जगन को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली जगन लोहरा अपने गांव लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत करंज टोली आया हुआ है।
वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
अपराध अनुसंधान विभाग( सीआईडी) ने बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले
विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला
पूर्वी सिंहभूम | दक्षिण पूर्व रेलवे के अद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के चलते टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन कार्यों के कारण टाटानगर के यात्रियों को भी अगले सप्ताह काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
ददई दुबे का पार्थिव शरीर पहुंचा पलामू, कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि
पलामू | पूर्व मंत्री सह पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह पलामू से होकर गुजरी। रांची से सड़क मार्ग द्वारा मेदिनीनगर पार्थिव शरीर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। चंद्रशेखर आजाद चौक, रेड़मा में पार्थिव शरीर पहुँचने पर फूल माला अर्पित कर ददई बाबा अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा, ददई दुबे आपका नाम रहेगा सरीखे नारे लगाए ।
गोविंदपुर जलापूर्ति योजना भी बर्बाद होने की कगार पर, बागबेड़ा जैसी दुर्गति की आशंका: सुबोध झा
पूर्वी सिंहभूम | बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने शनिवार को गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना में करोड़ों रुपये के फंड की लूट हुई और जनता आठ वर्षों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, ठीक वही स्थिति गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की भी होने वाली है।
बारिश में पूर्वी सिंहभूम ने रांची को छोड़ा पीछे, रांची दूसरे स्थान पर
बारिश में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ने रांची को पीछे छोड़ दिया है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि रांची दूसरे स्थान पर रहा
युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब साईं कॉम्प्लेक्स के समीप एक युवक को गोली