देवघर के इस विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में दुनिया भर के श्रद्धालु आते हैं
झारखंड के विश्व प्रसिद्ध देवघर के श्रावणी मेला का गुरुवार को वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत उद्घाटन हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय
स्कूटी और ऑल्टो कार में सीधी भिड़ंत, मां-बेटी की मौत
खूंटी। तोरपा-कर्रा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के छाता नदी जंगल के पास गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे ऑल्टो और स्कूटी के बीच हुई सीधी भिड़त में स्कूटी सवार मां-बेटी की घनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के कुदलूम गांव निवासी सुकरो मिंज(50) और उसकी बेटी हन्ना मिंज(27 ) रूप में हुई है। मृतका सुकरो मिंज के बेटे रमेश मिंज ने तोरपा थाने में बताया कि उसकी बहन हन्ना की शादी कामडारा थाना क्षेत्र के टुरूंडू गांव में ठीक हुई थी।
बादेया गांव में बनेगा नेतरहाट जैसा कोल्हान आवासीय विद्यालय
पश्चिम सिंहभूम, खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बादेया गांव में कोल्हान आवासीय विद्यालय निर्माण का मार्ग गुरुवार को प्रशस्त हो गया। लंबे समय से चल रहे ग्रामीणों के विरोध के बावजूद डीसी चंदन कुमार के सख्त रवैये के कारण प्रशासन को सफलता मिली। पहले डीसी अनन्य मित्तल के कार्यकाल में मानकी, मुंडा और ग्रामीणों के उग्र विरोध से निर्माण कार्य ठप था, लेकिन डीसी चंदन कुमार के आने के बाद विरोध कमजोर पड़ गया।
तेज रफ्तार पिकअप ने ली महिला की जान, चार घायल
पश्चिम सिंहभूम, गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। चक्रधरपुर-मनोहरपुर के बीच एनएच 320 (डी) पर पटनिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सलोमी चेरोवा (38) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने चालक और खलासी की पिटाई कर दी।
भिलाई पहाड़ी के पास महालक्ष्मी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
पूर्वी सिंहभूम, गुरुवार तड़के एनएच-33 पर उस समय हड़कंप मच गया जब ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी बस भिलाई पहाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भिजवाया।
निजी हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा
पलामू, पलामू के पांकी के किरण सिंह के निजी क्लिनिक सह हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा (मां और बच्चा) की मौत हो गई। गुरुवार को घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। महिला की पहचान पांकी के कोनवाई की ममता देवी, पति सोनू सिंह के रूप में हुई है।
नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी की सतर्कता
पूर्वी सिंहभूम, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की दोनों प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खरकई नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।
Cancer Research and Statistics Foundations Cancer
रांची, कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिसटिक फाउंडेशन की ओर से आगामी 12 जुलाई को होटल रेडिशन ब्लू में कैंसर समिट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिट में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मौजूद रहेंगे।
हाथी का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी
पश्चिम सिंहभूम, टोंटो प्रखंड स्थित सिरिंगसिया गांव में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही दिन पहले सारंडा वन क्षेत्र में इलाज के दौरान एक नन्हे हाथी की मौत हुई थी और अब फिर से हाथी की मौत की घटना सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई। वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया।
प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं।