झारखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए यलो चेतावनी जारी
झारखंड में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़ और पश्चिम सिंहभूम में मंगलवार को भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, गंगाराम अस्पताल में पिता शिबू सोरेन से करेंगे भेंट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से वे सीधे सर गंगाराम अस्पताल रवाना हुए, जहां वे अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मुलाकात करेंगे। शिबू सोरेन इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिरसानगर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए बाहर से आया था और घटना के वक्त छत पर टहल रहा था।
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना निवासी हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है।
अब अस्पताल में नहीं रोके जाएंगे शव, मंत्री इरफ़ान अंसारी ने दी सख्त हिदायत
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखने की व्यवस्था अब खत्म कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित: बाबूलाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मे देश पूरी तरह से सुरक्षित है। 11 सालों के केंद्रीय नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं दिया वह मिशाल है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11सालो के कार्यकाल मे देश की जनता को एक समान अवसर दिया।
हजारीबाग फायरिंग कांड के बाद व्यवसाय संघ का विरोध, दो दिन का बंद ऐलान; शहर में छाया सन्नाटा
बीते दिन हजारीबाग में एक ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने अंधाधुन सात राउंड फायरिंग कर दी थी। फायरिंग करने के 1 घंटे के भीतर उत्तम यादव ने घटना की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम के माध्यम से ली थी और हजारीबाग के व्यापारियों को धमकी भी दी थी।
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: छत गिरने से दंपती की मौत, पांच बच्चों से छिना माता-पिता का सहारा
हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना बाराटोला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। रविवार की देर रात को एक जर्जर मकान की छत गिरने से हबीब अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष थी।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 26 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, 1.89 करोड़ रुपये होंगे खर्च
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीते रविवार को गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के अलग अलग वार्डों में 26 विकास योजनाओं का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।
ट्रेन में आमने-सामने हुए रघुवर दास और दीपिका पांडेय, पेसा कानून पर हुई तीखी चर्चा
रविवार की रात ट्रेन में साहेबगंज से रांची यात्रा के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है साथ ही इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है।