News Saga Desk
पाकुड़ | पाकुड़ में सोमवार सुबह एक गंभीर हादसा होने से टल गया। नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास तेज़ रफ्तार कोयला डंपर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत यह रही कि बाइक चला रहे पिता और उसके साथ बैठी छोटी बच्ची की जान बच गई, हालांकि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा तब हुआ जब पिता अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
घटना के बाद इलाके में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को शांत कराया और जाम हटवाया। पुलिस ने कोयला डंपर को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
No Comment! Be the first one.