Road Accident: NH-33 पर बेकाबू ट्रक का कहर, मैजिक, बाइक और युवक को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर
सरायकेला-खरसावां के चांडिल में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू ट्रक ने मैजिक वाहन, बाइक और एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में जितेन दास की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
जंगली हाथियों के हमले में रेलवे लाइनमैन गंभीर रूप से घायल, ट्रैक निरीक्षण के दौरान हुआ हादसा
पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे लाइनमैन संजीव सिन्हा पर हमला कर दिया। हादसे में रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
‘करण-अर्जुन’ मिस्ट्री का खुलासा, समुद्र देखने पुरी पहुंचे थे बच्चे, एक बरामद, दो फिर फरार
रांची से लापता जुड़वां भाइयों करण और अर्जुन के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्चे समुद्र देखने पुरी चले गए थे। अर्जुन बरामद हो गया है, जबकि करण और उनका साथी शिवा अभी फरार हैं।
मईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी: पूर्वी सिंहभूम में 4,068 लाभुकों से होगी राशि की वसूली
पूर्वी सिंहभूम जिले में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। दस्तावेजों की जांच और भौतिक सत्यापन के आधार पर अब तक 4,068 लाभुकों से योजना के तहत प्राप्त राशि की शत-प्रतिशत वसूली की तैयारी की जा रही है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक संपन्न, कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
रांची में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
खूंटी में दो पोतों ने की दादी की हत्या, शव बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंका
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खटखुरा पंचायत के बंगुरकेला गांव में दो पोतों ने कथित रूप से अपनी 68 वर्षीय दादी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कोयल नदी किनारे फेंक दिया। घटना का खुलासा तीन दिन बाद तब हुआ, जब ग्रामीणों को दुर्गंध आने पर शव मिला।
रामगढ़ खदान हादसे पर गरमाई राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने अवैध खनन और व्यवस्था पर उठाए सवाल
रामगढ़ के अरगड्डा खदान हादसे में चार युवकों की मौत के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने अवैध खनन, कोयला तस्करी और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
प्रेम-प्रसंग में युवक चढ़ गया एयरटेल टावर पर, देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
रविवार को खरौंधी मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना जब एक युवक प्रेम-प्रसंग को लेकर एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
झारखंड मौसम अपडेट: 20 जून तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 20 जून तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा समेत कई जिलों में मौसम रहेगा सक्रिय।
मंईयां सम्मान योजना: पूर्वी सिंहभूम की 2.86 लाख महिलाओं को बड़ी राहत, अप्रैल माह की राशि जल्द होगी जारी
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पूर्वी सिंहभूम जिले की करीब