राहुल गांधी इस दिन चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश, गैर जमानती वारंट स्थगित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 अगस्त को चाईबासा के एमपीएमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। यह जानकारी उनके वकील दीपांकर ने दी है। पहले उन्हें 26 जून को पेश होने को कहा गया था, जिसके लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।
झारखंड के इन आठ IPS अफसरों की बढ़ी जिम्मेदारी… देखें पूरी लिस्ट
झारखंड में पोस्टेड आठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संबंधित आदेश आज यानी मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां, कहा- झारखंड से पीएम-जनमन योजना की हुई थी शुरुआत
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी आज झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया।
झारखंड में 15 तक रहेगी धूप और बारिश की स्थिति
झारखंड के विभिन्न जिलों में 15 जून तक धूप और बारिश की मिली जुली स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घण्टे से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
भारी मात्रा में गोली के साथ एक नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने भारी मात्रा में गोली के साथ एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को कितना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव में अर्जुन गंझू के पास भारी मात्रा में अवैध गोली और हथियार रखा हुआ है।
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार हुए 3 बांग्लादेशी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार 3 बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है। दोपहर तक सभी फरार बांग्लादेशी को हजारीबाग लाया जा सकता है।
सनकी बेटे ने धारदार हथियार से कई वार कर मां को मौत के घाट उतारा, पुलिस कर रही पूछताछ
जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कोवाली ओपी थाना क्षेत्र के ऊपर टोला में को एक सनकी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास की है।
बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- धरती आबा का बलिदान हम भूल नहीं सकते
आज आदिवासी समुदाय के महान नेता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा चौक और कोकर स्थित उनकी प्रतिमा और समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
हजारीबाग में 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
हज़ारीबाग कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंडसार पंचायत के नवादा (श्रीनगर) गांव में एक सनसनीखेज़ वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे दिन कंडसार-नवादा गांव की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से शौच के लिए निकली ।
जामताड़ा में दिनदहाड़े 60 हजार की लूट, युवक पर जानलेवा हमला
जामताड़ा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमलाकर 60,000 की लूट की गई। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव में हुई जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।