संकट में HEC को मिलेगा सहारा! 19 अगस्त को रांची पहुंचेगी संसदीय कमेटी
HEC आर्थिक संकट के बीच 19 अगस्त को छह सदस्यीय संसदीय कमेटी रांची पहुंचेगी। टीम 20 अगस्त को तीनों प्लांट का निरीक्षण कर कंपनी की स्थिति और समाधान पर चर्चा करेगी।
रांची में प्रोटेस्ट vs प्रोटेस्ट, JSSC CGL रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन
JSSC CGL परीक्षा रद्द होने के बाद नियुक्त अभ्यर्थियों ने रांची के प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले का विरोध किया।
कोडरमा में फेसबुक लाइव पर युवक ने फंदा लगाया, परिजनों ने बचाया
कोडरमा के जयनगर में युवक ने फेसबुक लाइव के दौरान फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते बचाया, भाई पर धमकी का आरोप है।
कोडरमा में बैंक लूट की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में अपराधी घायल
कोडरमा में बैंक लूट की योजना बना रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य हिरासत में लिए गए।
JSSC CGL परीक्षा रद्द होने पर छात्रों का जश्न, बारिश में लहराया तिरंगा; गुलाल लगाकर जमकर झूमे
आंदोलन के 23वें दिन JSSC CGL परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद छात्रों ने तेज बारिश के बीच तिरंगा लहराकर और गुलाल लगाकर मनाया जश्न।
प्रिंस खान के गुर्गों से धनबाद पुलिस की मुठभेड़, दो शूटर घायल; तीसरा फरार
प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े अपराधियों और धनबाद पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो शूटर घायल हो गए। तीसरा आरोपी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बासुकीनाथ धाम में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.82 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
बासुकीनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर 1,81,984 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। डीसी-एसपी ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया।
छात्रों की मांगों पर जल्द निकलेगा रास्ता: के. राजू
झारखंड में छात्रों की मांगों को लेकर कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि सरकार गंभीर है और जल्द समाधान निकलेगा। कांग्रेस ने केंद्र के खान विधेयक पर भी सवाल उठाए।
झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बने भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री
डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। झारखंड से राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने विकास और जनहित के कई मुद्दे संसद में उठाए हैं।
देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
JPSC-JSSC आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी। छात्रों की आगे की रणनीति तय होगी।