बेतला नेशनल पार्क जा रहे हैं तो हो जायें होशियार, हिसंक हुए हाथी; आपसी संघर्ष में 2 की मौत
पलामू टाइगर रिजर्व में हाथियों का प्रजनन काल शुरू हो गया है, जिससे वे हिंसक हो रहे हैं और आपस में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी कारण पिछले 20 दिनों में 2 हाथियों की मौत हो गई। 16 फरवरी को पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में हाथियों के 2 गुटों में भिड़ंत हो गई थी
पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, नक्सली कैंप से 2 IED समेत कई सामान बरामद
पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस और CRPF की 60वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी वनग्राम के पास एक नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। नक्सली कैंप से 2 IED (प्रत्येक 10 किलो), 58 डेटोनेटर (29 डुअल डेटोनेटर ट्यूब) और 5 बंडल कॉर्डेक्स वायर बरामद किए गए।
झारखंड आवासीय विद्यालय में 22 शिक्षकों के पदों की नियुक्ति, जानिए किन विषयों के लिए कर सकते हैं अप्लाई
देवघर स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय में 22 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों के चयन को लेकर चर्चा हुई।
रांची सहित 8 जिलों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह विभाग ने किया फंड जारी
रांची सहित आठ जिलों में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह, कारा और आपदा विभाग ने 2.98 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। यह राशि विभिन्न जिलों में सेमिनार, समारोह और कार्यशालाओं के माध्यम से विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित कार्यों में उपयोग की जाएगी।
पश्चिमी सिंहभूम में PLFI के 2 गुटों में खूनी भिड़ंत, 2 उग्रवादियों की मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के 2 गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में 2 उग्रवादियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, फूलझरी नदी किनारे पीएलएफआई संगठन के 2 गुटों के बीच आपसी विवाद के कारण गोलीबारी हुई।
झारखंड में एक बार फिर ठंड की हुई वापसी
36 डिग्री तक पहुंचा झारखंड का तापमान अगले 2 दिन में 4 डिग्री तक गिरने वाला है। इस वजह से मार्च में ही लग रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का प्रभाव झारखंड में पड़ने वाला है। इस दिशा से आने वाली हवा राज्य के तापमान में बदलाव लाएगी।
जनता पर बिना कोई बोझ बढ़ाये हमने एक सुंदर और संतुलित बजट पेश किया है- हेमंत सोरेन
विधानसभा में आज बजट पारित होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन मीडिया को संबोधित किया। सोरेन ने कहा कि जनता पर बिना किसी तरह का आर्थिक बोझ दिये हमने एक संतुलित बजट पेश किया है। हर क्षेत्र में विकास के लिए राशि का प्रावधान किया है और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है।
Budget 2025: विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सेक्टर के लिए कितनी राशि का प्रस्ताव, जानिये पूरी डिटेल
झारखंड सरकार ने आज राज्य का वार्षिक बजट 2025 विधानसभा में प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट भाषण में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
रजरप्पा मंदिर को पर्यटन सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, डैम का भी जीर्णोद्धार; बजट में प्रस्ताव
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस सरकार के पहले बजट में 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 13 हजार 363 करोड़ का बजट पेश
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस बार 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया गया है। आज लोगों की नजर इस बात पर थी कि राज्य की सबसे महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना को इस बार के बजट में कितनी राशि आवंटित की जाती है।