AJSU विधायक निर्मल महतो बैठे धरने पर, इन घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा
मांडू से AJSU विधायक निर्मल महतो बजट पेश होने से पहले विधानसभा के मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठे हैं। दरअसल देवघर की घटना और विष्णुगढ़ CO को लेकर के तिवारी महतो सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे झारखंड का बजट, मंईयां सम्मान-सर्वजन पेंशन सहित कई योजनाओं पर रहेगा फोकस
आज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। झारखंड के अब तक के बजट आकार में -5.01% से की कटौती के साथ साथ 36.76% तक का इजाफा भी हुआ है। लिहाजा, 10% से 15% तक का इजाफा होने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
रांची का पारा पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला रहा सबसे गर्म
राजधानी रांची सहित राज्य भर में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इस बार मार्च में 20 दिन पहले ही गर्मी आ गई है। दिन में चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। मार्च के तीसरे सप्ताह में 35 डिग्री से अधिक तापमान होता था लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
हर ओर खिले सूर्ख पलाश फूल करा रहे हैं हिंदू नववर्ष के आगमन का अहसास
खूंटी। गांवों, जंगलों और सड़क किनारे जगह-जगह पर खिले सूर्ख पलाश के और सेमल के फूल इस बात का आभास करा रहे हैं कि हिंदुओं का नव वर्ष आने वाला है। रंगों का त्योहार होली के साथ ही नव वर्ष भी शुरू हो जाएगा। बसंत पंचमी के आते ही खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों और जंगलों में पलाश के फूल प्रकृति की शोभा बढ़ा रहे हैं।
गुमला में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, रात में सोया और सुबह उठा ही नहीं
गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में बीए सेमेस्टर-2 के 20 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का नाम विनय प्रताप सिंह है। वह बरवाडीह के मुंगू छिपादोहर का रहने वाला था और अपनी बहन के साथ गुमला में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब में रखी ATM कार्ड से हुई पहचान
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह शव डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के समीप देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरु में सम्मानित हुईं झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
बेंगलुरु के क्राइस्ट विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान समारोह में झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सम्मानित हुई। इस सम्मान समारोह में देश भर के कई सांसद, विधायक और मंत्री सम्मानित हुए। क्राइस्ट विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज में अपने काम के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सफल छात्रों को ये सम्मान दिया गया।
मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों की रिमांड खत्म, कोडरमा पुलिस जांच के लिए जाएगी गिरिडीह
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस की जांच अब अंतिम चरण में है। गिरिडीह से गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड समेत सभी 6 आरोपियों की रिमांड शनिवार को समाप्त हो रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
दीवार तोड़कर चोरों ने दुकान में हाथ किया साफ, 5 लाख के गहने लेकर फरार हुए चोर
धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप को अपना निशाना बनाया। भुनेश्वर मोड़ पर स्थित वर्मा ज्वैलर्स की दीवार को तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और लगभग 5 लाख रुपये के आभूषण, कपड़े और नकद चोरी कर फरार हो गए। जाते-जाते चोरों ने लॉकर और अन्य सामान झाड़ियों में फेंक दिए।
पलामू में नमाज पढ़ कर घर जा रहे मौलाना पर अपराधियों ने की फायरिंग
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के झारिवा में नकाबपोश अपराधियों ने एक मौलाना को गोली मारने की कोशिश की। हालांकि पिस्टल से फायरिंग नहीं हो पाई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर पीड़िता मौलाना लाल मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।