SNMMCH में ऑक्सीजन लीक से मची अफरा-तफरी, रोकनी पड़ी सप्लाई
। धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप में अचानक लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सोमवार को जनरल मेल-फीमेलवार्ड के पास हुई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में ऑक्सीजन आपूर्ति रोक दी।
नेता प्रतिपक्ष नहीं होने से रुकी हैं मुख्य सूचना आयुक्त और उनकी बहालियां
राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं होने के कारण इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई है।
ईयरफोन लगाकर पटरी पर चल रहा था युवक, वंदे भारत की चपेट में आने से मौत
रामगढ़ बरकाकाना स्टेशन के बीच टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रवीण मुंडा के रूप में हुई है। युवक अपने कान में इयरफोन लगाकर मस्ती से पटरी पर चल रहा था। दरअसल टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी पूरी रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही थी।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान BJP का हंगामा, सीपी सिंह बोले- महामहिम से झूठ पढ़ाया जा रहा
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध किया। राज्यपाल संतोष गंगवार सदन को सम्बोधित कर रहे थे। वह सरकार की उपलब्धि और प्राथमिकताओं को गिना रहे थे। इसी दौरान भाजपा की ओर से विरोध प्रकट किया गया।
HC ने स्विटजरलैंड निवासी के खिलाफ रांची CJM द्वारा जारी समन को किया रद्द
झारखंड हाईकोर्ट ने एक आपराधिक मामले में स्विस निवासी नागरिक को जारी किया गया समन खारिज कर दिया है। अदालत ने मामले के तथ्यों को देखते हुए कहा कि समन जारी करने के लिए सीधे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत का दरवाजा खटखटाया गया, जिसे कानून के अनुसार सही नहीं माना जा सकता।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का षष्ठम बजट सत्र
झारखंड विधानसभा का षष्ठम बजट सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले दिन, 24 फरवरी को सुबह 11:30 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण संविधान के अनुच्छेद 176(1) के तहत होगा। इसके बाद शोक प्रकाश किया जाएगा और फिर सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।
बोकारो डीसी के आवास पर चोरी, तालाब में ढूंढे जा रहे जेवरात
बोकारो डीसी विजया जाधव के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उनके सरकारी आवास से 95 हजार नगद और जेवर चोरी कर लिये गये हैं। इस संबंध में डीसी आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी ने बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोनी ने बताया कि डीसी आवास में देखरेख और सुरक्षा के लिए दो अन्य होमगार्ड मंजू कुमारी और गोमा कुमारी प्रतिनियुक्ति है।
बकरी चुराने के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
जमशेदपुर में शुक्रवार की रात दो युवकों को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव की है। आरोप है कि दोनों को बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया था। इसके बाद भीड़ ने उनको खूब पीटा। घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने अस्पताल में।
नेत्रहीन मां के 23 वर्षीय बेटे का शव कुएं से बरामद, 3 दिनों से था लापता
कोडरमा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 23 वर्षीय उपेंद्र राणा का शव जेजे कॉलेज के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुआ है। उपेंद्र 18 फरवरी को बिना कुछ बताए घर से निकला था। परिवार ने काफी खोजबीन की। बाद में मां ने कोडरमा थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
मैट्रिक पेपर लीक: कोडरमा से 2 गिरफ्तार, ऑनलाइन कोचिंग से जुड़े हैं तार
मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद राज्यभर में लगातार छापेमारी जारी है। जिला प्रशासन की विशेष टीम के साथ साइबर पुलिस और सीआईडी भी जांच में जुट गई है। गढ़वा, कोडरमा, गिरिडीह और जमशेदपुर में लगातार कार्रवाई हो रही है। गढ़वा में 3 नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है