सरायकेला में बस-ट्रक की टक्कर में दर्जनों यात्री हुए घायल
सरायकेला-खरसावां जिले के थाना अंतर्गत एनएच-33 पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कांदरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दर्जनभर यात्री घायल हो गए। इस हादसे में ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर CRPF जवान के घर चोरी, 3 लाख की संपत्ति चुरा ले गये चोर
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में थाने से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर स्थित सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी हुई है। बंगला नंबर 12बी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी के घर में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दरअसल मनीष कुमार 5 फरवरी को अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए थे।
सरयू राय को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, 10 हजार के 2 निजी मुचलके पर मिली राहत
रांची सिविल कोर्ट ने जदयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय को अग्रिम जमानत दे दी है। पिछले सप्ताह उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये के 2 निजी मुचलके भरने की शर्त पर उन्हें राहत दी है।
झारखंड विधानसभा में 5508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक पेश, महिला बाल विकास और शिक्षा पर ज्यादा जोर
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। गुरुवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ध्यानाकर्षण के बाद सदन में कुल 5508 करोड़ का अनुपूरक पेश किया। सदन में पेश तृतीय अनुपूरक में सबसे ज्यादा ऊर्जा विभाग को 971.80 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा।
JPSC के नए अध्यक्ष बने एल ख्यांगते
सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दें कि 6 महीने से जेपीएससी का अध्यक्ष पद खाली था।
रांची के रूफ टॉप बार के लिए नगर निगम ने तैयार की नई नियमावली, करने होंगे ये रूल फॉलो
राजधानी रांची में रूफ टॉप बार के संचालन को लेकर नगर निगम नई नियमावली तैयार कर रहा है। इस नियम के तहत बार को इस तरह से बनाया जाएगा कि ध्वनि प्रदूषण न के बराबर हो। बार की दीवारें ऐसी होंगी कि आसपास रहने वाले लोगों और नीचे के फ्लोर पर रहने वालों को शोर से कोई परेशानी न हो।
झारखंड में वैज्ञानिकों ने की बड़ी खोज, पाकुड़ में मिला करोड़ो वर्ष पुराना जीवाश्म
झारखंड के पाकुड़ जिले के बरमसिया गांव में वैज्ञानिकों ने करोड़ों साल पुराने एक पेड़ के जीवाश्य (पेट्रोफाइड फॉसिल) की खेज की है। भूवैज्ञानिक डॉ रंजीत कुमार सिंह और वन रेंजर रामचंद्र पासवान ने क्षेत्र का दौरा करते समय यह दुलर्भ अवशेष पाया। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जीवाश्म लगभग 10 से 14.5 करोड़ साल पुराना हो सकता है।
मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा बयान, सदन में बोले 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की राशि डाली जाएगी
बजट सत्र के तीसरे दिन मंत्री चमरा लिंडा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी।
3 मार्च को होगा बजट पेश, इन 2 क्षेत्र में सरकार का सबसे ज्यादा फोकस
झारखंड सरकार 3 मार्च को अपना बजट पेश करेगी, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार का पहला बजट होगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर इस बजट को पेश करेंगे और इस पर लोगों की कई उम्मीदें हैं। सरकार का फोकस मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक क्षेत्र पर होगा।