रांची में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना
झारखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदलेगा। आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे। गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने 22 फरवरी को राज्य के 12 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।
वित्त विभाग में आईएएस अधिकारियों की भरमार, तैनात किए गए रिकॉर्ड 9 अधिकारी
झारखंड सरकार के वित्त विभाग में फिलहाल आईएएस अधिकारियों का बड़ा जमावड़ा हो गया है। राज्य सरकार ने इस विभाग में कुल 9 आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है। यह स्थिति तब है जब वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, और आम तौर पर बजट की तैयारी के बाद वित्त विभाग में आईएएस अधिकारियों की अधिक आवश्यकता नहीं रहती है।
रांची में हर्ष फायरिंग के दौरान नाबालिग वेटर की गोली लगने से मौत
रांची के इटकी के तिलकासुती गांव में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक 15 साल के नाबालिग वेटर की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की रात हुई थी। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है।
सर्वदलीय बैठक में BJP से नहीं पहुंचा कोई सदस्य, स्पीकर ने सीपी सिंह को भेजा था न्योता
झारखंड विधानसभा का पहला बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बीजेपी का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। स्पीकर ने रांची के विधायक सीपी को न्योता भी भेजा था लेकिन पार्टी की तरफ से इसपर सहमति नहीं बनी।
कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका खारिज, हजारीबाग SP सशरीर कोर्ट में हुए उपस्थित
हजारीबाग के गिद्दी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में कुख्यात अपराधी अमन श्रीवास्तव की जमानत याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश के तहत हजारीबाग एसपी सशरीर कोर्ट में उपस्थित हुए और मामले की स्थिति पर जानकारी दी।
स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, बजट सत्र के मुद्दों पर होगी चर्चा
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने आज सभी राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में सत्र के सुचारू संचालन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
JPSC-1 की टॉपर शालिनी विजय ने भाई और मां के साथ की आत्महत्या, दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा
जेपीएससी-1 (JPSC-01) की टॉपर रही शालिनी विजय, उनकी मां शकुंतला और भाई मनीष विजय ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना केरल की है। मनीष विजय केरल के ककनाड में कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। शालिनी विजय जेपीएससी-वन की टॉपर रही थी।
सेप्टिक टैंक में मिला साढ़े चार साल के बच्चे का शव, माता-पिता के साथ गया था शादी समारोह में
सिमडेगा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के खिजरी में एक सेप्टिक टैंक से साढ़े चार के बच्चे का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुशांत रजक के रूप में हुई है। घटना 18 फरवरी की है। बताया जा रहा है कि खिजरी में एक शादी समारोह में अजय रजक अपनी पत्नी और बेटे सुशांत के साथ शामिल हुए थे।
पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने ED की याचिका खारिज की
रांची की PMLA की विशेष कोर्ट ने ईडी की याचिका को खारिज कर दी है, जिसमें एजेंसी ने कोर्ट से पूजा सिंघल को किसी भी विभाग का चार्ज देने से रोकने की मांग की थी। कोर्ट का यह फैसला पूजा सिंघल के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। ईडी और पूजा सिंघल के वकीलों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया।
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन योजना एवं स्वास्थ्य बीमा लागू करने के लिए जेजेए ने राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
पत्रकारों पर लगातार बढ़ते हमले एवं पत्रकार पेंशन व स्वास्थ्य बीमा को को लेकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS Union) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नालिस्ट एसोसिएशन(JJA) ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। पत्रकारों के इस महाधरना में झारखण्ड के सभी 24 जिलों के पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार पेंशन योजना एवं पत्रकार बीमा योजना लागू करने की मांग का समर्थन किया।