अगले तीन दिनों में बढ़ेगा झारखण्ड का तापमान
झारखंड के मौसम में अब बदलाव शुरू हो चुका है। बुधवार को राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, शेष हिस्सों में आसमान मुख्यत साफ और मौसम शुष्क बना रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और मौसम शुष्क बना रहेगा।
लाउडस्पीकर लगाने के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प
लाउडस्पीकर लगाने के दौरान हिंदुस्तान चौक पर दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवरात्रि पर गाना बजाने के
हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने घायल महुआ माजी से की मुलाकात
सड़क दुर्घटना में घायल हुई राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने मुलाकात की और उनका कुशल
राज्यपाल से मिले देवेंद्र नाथ महतो, JAC पेपर लीक मामले में उठाई CBI जांच की मांग
राज्य में प्रश्न पत्र लिक आउट होने का मामला बेहद ही गंभीर होते जा रहा है। इससे राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी चल रही है। झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक आउट के मामले जेएलकेएम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो प्रखर है। महतो ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात कर मांग पत्र और पेपर लीक का ठोस सबूत पेन ड्राइव में सौंपा।
ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग पर ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर किया धरना प्रदर्शन
ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के बैनर तले मंगलवार को जामताड़ा के चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया गया। स्ट्रैट मूवमेंट अगेंनिस्ट एनपीएस – यूपीएस तथा ओपीएस के समर्थन में यूनियन नें लगातार फैसला होने तक आंदोलन शुरू किया है। कार्यक्रम में आसनसोल रेल मंडल के यूनियन पदाधिकारियों नें हिस्सा लिया जिसमें सीतारामपुर, चित्तरंजन, जामताड़ा, रुपनारायनपुर, सालानपुर, विद्यासागर, अंडाल, आदि स्टेशनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
CID के साइबर सेल में 19 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की हुई नियुक्ति
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी के साइबर सेल में 19 सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति की है। डीजीपी के आदेश के बाद डीआईजी (कार्मिक) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
मैट्रिक की परीक्षा में पेपर लीक को लेकर के विपक्ष सदन के बाहर धरने पर
बीजेपी कोटा से तमाम विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठे हैं। सभी विधायक हाथों में बैनर पोस्टर लिए हेमंत सरकार पर हाय हाय का नारा लगा रहे हैं।
अयोग्य राशन कार्ड धारकों को सरेंडर करने का आदेश, पकड़े जाने पर वसूली के साथ होगी कानूनी कार्रवाई
रांची जिला आपूर्ति कार्यालय जल्द ही अयोग्य राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगा। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अगर कोई गलत तरीके से राशन कार्ड बनाकर इसका लाभ लेता पकड़ा गया, तो उससे उठाए गए राशन की कीमत ब्याज सहित चुकानी होगी।
रामगढ़ में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लड़की भगाने को लेकर लोग कर रहे प्रदर्शन
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में लड़की भगाने के मामले को लेकर लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले में शांति भंग होने की आशंका के बीच पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। जिस युवती को लेकर बवाल मचा हुआ है उसका भी बयान आ गया है, लड़की ने लव जिहाद की बातों को नकार दिया है।
दसवीं बोर्ड पेपर लीक : पुलिस ने गिरिडीह से मास्टरमाइंड समेत 6 को किया गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस ने मंगलवार अलहे सुबह 4 बजे गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा इलाके में एक घर पर छापेमारी की। एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक मामले से जुड़े 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया।