कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा
कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। मीटिंग से पहले कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में पोस्टर लगाए। जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्वारा 17 बच्चों को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।
अमेरिका में भारतीयों की तस्करी: कनाडा के कॉलेज भी शामिल, ईडी ने मारे छापे
भारत की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि कनाडा के रास्ते अमेरिका में भारतीयों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जा रही है।
बांग्लादेश के सचिवालय में लगी आग
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में बुधवार देर रात करीब 2 बजे सचिवालय में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सबसे पहले सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में लगी थी। इसके बाद फैलती गई।
झारखंड में नए साल में लगेगी ठंड
झारखंड में साल के आखिरी दिन बादल-बारिश के साथ बीतने की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है।
JSSC पेपर लीक मामले में, CID को मिला जांच का जिम्मा
JSSC CGL परीक्षा की CID जांच शुरू कर दी गई है। इस जांच का आधार रातू थाने में हजारीबाग निवासी राजेश प्रसाद की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी है।
हरियाणा के तीन जिलों में भूकंप के झटके: सोनीपत रहा केंद्र
हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत जिले के गांव कुंडल रहा है। यहां किसी प्रकार के जानि नुकसान का समाचार नहीं है। बुधवार की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए और
अजरबैजान से रूस जाने वाली फ्लाइट, कजाकिस्तान में हुई क्रैश
कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कजाक मीडिया के हवाले से बताया है कि प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
भारत ने दूसरे ODI में वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 नरों से मात दी है। टी20 श्रृंखला में बाद अब एकदिवसीय सीरीज में भी भारतीय महिला टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वडोदरा के मैदान पर खेले गया यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा। दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 601 रन बनाए।
आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान: 30 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड
पाकिस्तान के रास्ते एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है। वैसे तो पूरे झारखंड में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राज्य के आठ जिलों में बारिश