JSSC पेपर लीक मामले में, CID को मिला जांच का जिम्मा

News Saga Desk

रांची। JSSC CGL परीक्षा की CID जांच शुरू कर दी गई है। इस जांच का आधार रातू थाने में हजारीबाग निवासी राजेश प्रसाद की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी है। दर्ज प्राथमिकी में कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। वहीं कई अहम जानकारियां दी गई हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया है कि जेएसएससी कार्यालय के सामने 26 सितंबर को कुछ छात्रों के बीच चर्चा हो रही थी।

जहां कहा जा रहा था कि परीक्षा तिथि से दो-तीन दिन पूर्व आसनसोल के किसी होटल और नियामतपुर के एक विवाह भवन में छात्रों को इकट्ठा कर प्रश्न और उनके उत्तर बता दिए गए हैं। इसी तरह मुजफ्फरपुर, रांची, मांडू, दिल्ली और काठमांडू में भी प्रश्न पत्र लीक किए गए। आरोप है कि एक बड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध करा कर तैयारी कराई गई। उन्हें ही लाभ पहुंचाना था।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More