राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। इस दौरान हरियाणा में जारी विभिन्न विकास योजनाओं और स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा हुई।
राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा।
JPSC के नए अध्यक्ष बने एल ख्यांगते
सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दें कि 6 महीने से जेपीएससी का अध्यक्ष पद खाली था।
झारखंड में वैज्ञानिकों ने की बड़ी खोज, पाकुड़ में मिला करोड़ो वर्ष पुराना जीवाश्म
झारखंड के पाकुड़ जिले के बरमसिया गांव में वैज्ञानिकों ने करोड़ों साल पुराने एक पेड़ के जीवाश्य (पेट्रोफाइड फॉसिल) की खेज की है। भूवैज्ञानिक डॉ रंजीत कुमार सिंह और वन रेंजर रामचंद्र पासवान ने क्षेत्र का दौरा करते समय यह दुलर्भ अवशेष पाया। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जीवाश्म लगभग 10 से 14.5 करोड़ साल पुराना हो सकता है।
मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा बयान, सदन में बोले 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की राशि डाली जाएगी
बजट सत्र के तीसरे दिन मंत्री चमरा लिंडा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की बकाया राशि महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी।
बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा से पकड़े दो ड्रोन और हथियार
बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्च अभियान चलाकर तीन अलग-अलग स्थानों से ड्रोन और हथियार बरामद किए गए हैं। बीएसएफ द्वारा यह आपरेशन बुधवार रात चलाया गया। बीएसएफ के अनुसार, अमृतसर के गांव बल्लड़वाल में सीमावर्ती क्षेत्र के खेतों से एक काले रंग का बैग बरामद किया गया। इसमें तुर्किये में बनी दो पिस्तौल, चार मैगजीन थी।
3 मार्च को होगा बजट पेश, इन 2 क्षेत्र में सरकार का सबसे ज्यादा फोकस
झारखंड सरकार 3 मार्च को अपना बजट पेश करेगी, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार का पहला बजट होगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर इस बजट को पेश करेंगे और इस पर लोगों की कई उम्मीदें हैं। सरकार का फोकस मुख्य रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक क्षेत्र पर होगा।
भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर फिर से शुरू बातचीत
भारत ने गुड्स और सर्विसेज के एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अपने ट्रेडिंग पार्टनर्स के साथ 13 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (FTAs) और छह प्रेफरेंशियल यानी तरजीही समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों से भारत अपनी डोमेस्टिक इंडस्ट्री की पहुंच ग्लोबल मार्केट्स में बढ़ाना चाहता है।
विश्व शांति केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश ने बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह एवं विराट संत