भाजपा के जीतने पर दिल्ली में बंद नहीं हाेगी जनहित की कोई योजना: प्रधानमंत्री मोदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा के जीतने पर दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद नहीं होगी।
अत्याधुनिक उपकरणों से हो रही ‘संगम’ की सुरक्षा और निगरानी
NEWS SAGA DESK महाकुम्भ नगर :- महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता में है। इसी क्रम में गंगा और यमुना नदियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए बड़ी संख्या में जल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इन जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से भी लैस किया गया है। अंडर वाटर ड्रोन और सोनार सिस्टम जैसे इक्विपमेंट्स के माध्यम से जल पुलिस संगम के चप्पे चप्पे पर निगरानी कर रही है। लाइफबॉय और एफआरपी स्पीड मोटर बोट जैसे इक्विपमेंट्स आपातकालीन परिस्थितियों में सहायक होंगे। किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए वेल ट्रेन्ड जल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में जल पुलिस के जवान तैनातजल पुलिस योजना के तहत अब तक करीब 2500 जवान तटों की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं। तीन जल पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्परता से कार्यरत हैं। तटों पर सुरक्षा की मॉनीटरिंग जल पुलिस के कंट्रोल रूम से की जा रही है, जबकि पूरे मेला क्षेत्र में 17 जल पुलिस सब कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। इस मैनपावर में मेले की शुरुआत से पहले और इजाफा किया जाएगा और इसमें करीब 1300 जल पुलिस के जवान और जुड़ जाएंगे। इस तरह मेले के दौरान कुल मिलाकर 3800 जल पुलिस के जवान तटों की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। अत्याधुनिक उपकरणों से किया गया लैसतटों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने जल पुलिस के जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया है। 8 किमी. क्षेत्र में डीप वॉटर बैरीकेडिंग की गई है। 2 फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन बनाए गए हैं, जहां किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा संगम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए 11 एफआरपी स्पीड मोटर बोट तैनात की गई हैं। 6 सीटर इस बोट में जवान हर समय संगम क्षेत्र की निगरानी करते नजर आ रहे हैं। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए 4 वाटर एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं, जो तत्काल राहत पहुंचाने में समक्षम हैं। इसके अतिरिक्त 25 रिजार्जेबल मोबाइल रिमोट एरिया लाइटनिंग सिस्टम को भी तैनात किया गया है तो चेंजिंग रूम के साथ 4 अनाकोंडा मोटर बोट भी तैनात की जा रही है। इमरजेंसी प्लान भी तैयारइसके अतिरिक्त जल पुलिस के जवान 2 किमी. लंबी रिवर लाइन से भी लैस हैं, जो यमुना में ट्रैफिक कंट्रोल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके अलावा उन्हें 100 डाइविंग किट, 440 लाइफबॉय, 3 हजार से ज्यादा लाइफ जैकेट, 415 रेस्क्यू ट्यूब, 200 थ्रो बैग विद रोप, 29 टॉवर लाइट सिस्टम, एक अंडर वाटर ड्रोन और एक सोनाल सिस्टम से लैस किया गया है। ये सभी अत्याधुनिक उपकरण जल पुलिस के जवानों को तटों की सुरक्षा के साथ-साथ जल में होने वाली हर तरह की गतिविधि की निगरानी और सुरक्षा में सक्षम बनाता है।
खनौरी व शंभू आंदोलन का संयुक्त किसान मोर्चा से नहीं काेई संबंध: राकेश टिकैत
NEWS SAGA DESK फतेहाबाद के टाेहाना में हुई एसकेएम की महापंचायत फतेहाबाद :- किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि खनौरी और शंभू बार्डर पर जो किसान आंदोलन चल रहे हैं, उसका संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है, उसे किसान संगठनों की दूसरी कमेटी चला रही है। उन्होंने साफ किया कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अभी कोई नया आंदोलन शुरू नहीं किया जा रहा। मोर्चा की अभी बैठकें हो रही हैं। अगर केन्द्र सरकार किसानों की बातें नहीं मानेगी तो संयुक्त किसान मोर्चा उसके बाद आंदोलन को लेकर रणनीति बनाएगा। राकेश टिकैत शनिवार को फतेहाबाद जिले के शहर टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में भाग लेने आए थे। इस पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महापंचायत के दौरान पत्रकारों से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों की टोहाना में हो रही महापंचायत का बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं हैं। बॉर्डर पर आंदोलन 10-11 महीने से चल रहा है, यहां तो एक दिन की पंचायत की जा रही है, जिसमें किसानों की मांग उठाई जा रही है। इस पंचायत और उस आंदोलन का आपस में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि जो तीन काले कानून पहले वापस करवाए थे, वही अब नई नीति के ड्राफ्ट में शामिल हैं। चाहे खुली मंडी की बात हो, मार्केट फीस कम करने की बात हो, कांट्रेक्ट फार्मिंग की बात है, सभी वही मामले हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि 7 जनवरी को उनकी पूरे देश में पंचायत होगी। टिकैत ने कहा कि अभी तक हमारी बैठकें चल रही हैं, अभी तक कोई धरना आंदोलन नहीं चल रहा। हम अपने संगठन के बैनर के तले काम कर रहे हैं। जहां कोई समस्या है, उसको उठाते रहते हैं।आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल के समर्थन के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि वे वहां गए थे, उनसे मिलकर आए थे। वो उनको नहीं कह सकते कि वो अपना अनशन खत्म करें, उनकी कमेटी आगे का निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून लागू हो, अभी जो नए ड्राफ्ट आए हैं, उसका भी किसान विरोध करते हैं। सरकार इन ड्राफ्ट को भी वापस ले। किसान महापंचायत में पहुंचे जोगेंद्र सिंह उगराहां ने कहा कि किसानों का आंदोलन लगातार चल रहा है, कानून दोबारा लाए जा रहे हैं, इस पर लड़ाई तेज होगी। पहले भी लगातार कार्यक्रम चलते आ रहे हैं और अब तेज किए जाएंगे। सरकार ने पहले भी दिल्ली नहीं जाने दिया था, अब शंभु व खनौरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने की भी संयुक्त किसान मोर्चा निंदा करता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि लखीमपुरी किसानों के दोषियों को सजा दी जाए, एमएसपी गांरटी कानून लागू हो, किसानों को कर्जमुक्त किया जाए। आंदोलनकारी शहीद किसानों के परिवारों को नौकरियां दी जाए, किसानों पर दर्ज पर्चे रद्द हो और बिजली बिल रद्द किया जाए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा का मुकाबला आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से है।
महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पर विशेष सुरक्षा अभियान
महाकुंभ 2025 के निर्विघ्न और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
रेलमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के ट्रायल का वीडियो शेयर कर किया दावा-180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका
राजस्थान के कोटा मंडल में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर लखनऊ स्थित अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) टीम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल कर रही है। कोटा मंडल में 180 किलाेमीटर प्रति घंटा की स्पीड से सफल ट्रायल के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट पर वंदे भारत स्लीपर के ट्रायल का वीडियो पोस्ट किया है।
गांव का विकास पहले भी हो सकता था, आखिर मोदी का इंतजार क्यों करना पड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का इनॉगरेशन किया। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- मेरा ज्यादा समय गांव-देहात में गुजरा। मैंने परेशानियों को करीब से देखा है इसीलिए समस्याओं को हल करने का सपना देखा।
दिल्ली में घना कोहरा, 202 फ्लाइट्स लेट
देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। इसकी वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से 202 फ्लाइट्स लेट हुईं। दिल्ली और आगरा से खुलने वाली कई ट्रेनें देर से खुलीं।
प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में करेंगे तीन आवासीय योजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर दिल्ली के अशोक विहार, नौरोजी नगर और सरोजिनी नगर में आवासीय योजनाओं और द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी: सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं।