कोलकाता रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से मचा हड़कंप, 2 घंटे रुकी रही ट्रेन संचालन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक स्टेशन पर आग लगने के कारण स्थानीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा था।
स्टॉक मार्केट में टॉरियन एमपीएस की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
नई दिल्ली | इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनी टॉरियन एमपीएस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 171 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 22.80 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 210 रुपये के स्तर पर हुई।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज दिल्ली में करेंगे एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार दो दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) है ।
देशभर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’, भलस्वा डंपसाइट को गोद लेंगे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
नई दिल्ली | केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि देश में व्यापक स्तर पर शहरों द्वारा स्वच्छता लक्षित इकाइयों (सीटीयू) की पहचान की जा रही है, जिनमें डार्क स्पॉट्स, उपेक्षित और दुर्गम क्षेत्र, कूड़े के ढेर, रेलवे स्टेशन, नदियां, बंजर भूमि, बैकलेन्स और गंदगी से भरे स्थल शामिल हैं। ये क्षेत्र जमीनी स्तर पर दिखने वाली स्वच्छता को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं, क्योंकि स्वच्छता और सुंदरता साथ-साथ चलती हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करेगा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद
नई दिल्ली | अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अपने 61वें स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित करेगा। इस अभियान के तहत देश भर से तीन लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 75 देशों में तथा भारत के सभी राज्यों में एक ही दिन में एक साथ संचालित किया जाएगा।
बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार
हरिद्वार | भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
असम में 21 से 25 सितम्बर तक होगा ‘नमो युवा रन’ मैराथन
गुवाहाटी | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश दास ने सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय, अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
हिमाचल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, विभिन्न विभागों में हजारों पद भरने को मंजूरी
शिमला | हिमाचल प्रदेश में नौकरी का इंतज़ार कर रहे बेरोजगार युवाओं को सुक्खू सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचलवासियों के लिए रोजगार और विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न विभागों में हजारों पदों को भरने की स्वीकृति रही।
उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
नई दिल्ली | घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह से जारी तेजी पर सोमवार को ब्रेक लग गया। घरेलू शेयर बाजार पूरे दिन सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद कमजोरी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही।
एफआईएच प्रो लीग 2026: इंग्लैंड में खेले जाएंगे भारत-पाकिस्तान मुकाबले
नई दिल्ली | भारत और पाकिस्तान के बीच एफआईएच प्रो लीग (पुरुष वर्ग) के बहुप्रतीक्षित मुकाबले इंग्लैंड में 23 से 28 जून 2026 के बीच खेले जाएंगे। यह अगले सीजन के आखिरी सप्ताह का हिस्सा होंगे। पूरा मैच शेड्यूल बुधवार को जारी किया जाएगा।