कोलकाता रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से मचा हड़कंप, 2 घंटे रुकी रही ट्रेन संचालन

News Sagaa Desk

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक स्टेशन पर आग लगने के कारण स्थानीय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह 7:21 बजे लगी था। इससे सियालदा-बज लाइन का रूट बंद हो गया था और सभी लोकल ट्रेनों को रोक दिया गया था।

2 घंटे बाद शुरू हुआ रूट

आग ने कुछ ही देर में रेलवे स्टेशन पर मौजूद कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। पूर्वी रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया है। सुबह लगभग 9:30 तक आग पूरी तरह से बुझ गई। इस घटना में किसी की जानमाल की हानि नहीं हुई है। हालांकि, आग क्यों और कैसे लगी? इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More