हॉन्ग कॉन्ग ओपन का खिताब जीतने से चूकी सात्विक-चिराग की जोड़ी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
नई दिल्ली | भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को रविवार को हॉन्ग कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग ने करीब 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-19, 14-21, 17-21 से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
यूपीएल सीजन-2 के लिए ऋषिकेश फाल्कन्स ने तैयार की मजबूत टीम
ऋषिकेश | ऋषिकेश फाल्कन्स ने देहरादून में आयोजित प्लेयर ड्राफ्ट के बाद आगामी उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन 2 के लिए अपनी टीम को और मजबूती प्रदान की है। ड्राफ्ट के माध्यम से ऋषिकेश फाल्कन्स स्टार गेंदबाज जगदीश सुचित को आइकन खिलाड़ी के रूप में टीम में जोड़ने में सफल रही।
सेवानिवृत्त आईएएस अमित खरे को उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया
नई दिल्ली | सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित खरे को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने इस संबंध में मंजूरी प्रदान की है।
इंडिगो ने अपने इंजीनियरिंग विभाग में पहले महिला तकनीशियन बैच को शामिल किया
नई दिल्ली | एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने रविवार को राष्ट्रीय इंजीनियरिंग दिवस पर 33 रखरखाव तकनीशियनों के अपने पहले महिला बैच को शामिल किया। यह पहल विमानन क्षेत्र में तकनीकी भूमिकाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने और समान अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पलवल : वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरीश पेलक
पलवल | हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम से रविवार काे पलवल में जिले के युवा समाजसेवी, साहित्यप्रेमी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी में फर्स्ट एड लेक्चरर हरीश पेलक ने भेंट की। खेल मंत्री ने हरीश पेलक को रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 16 से 21 सितंबर तक आयोजित होगा।
सीबीआई ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, दो आरोपित गिरफ्तार
नासिक | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नासिक में दो फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रीव्यू कार्यक्रम में उन्मुक्त चंद ने किया क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग का अनावरण
नई दिल्ली | क्रिकेट वॉल्ट अकादमी और क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग (सीएपीएल) का रविवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्सी में आयोजित प्रीव्यू कार्यक्रम में अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भारत के 2012 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने संस्थापक शिवम शर्मा और निदेशक मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर अगली पीढ़ी की क्रिकेट प्रतिभा को विकसित करने के लिए अकादमी का रोडमैप प्रस्तुत किया।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मेघना ने जीता कांस्य पदक, पांचवें स्थान पर रहा भारत
नई दिल्ली | भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने रविवार को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल-पिस्टल 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह उनका पहला वर्ल्ड कप पदक है। इस पदक की मदद से भारत ने चीन के निंगबो में आयोजित वर्ल्ड कप को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर समाप्त किया।
कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट और असम को केवल हिंसा, विवाद और अलगाव की राजनीति दी : मोदी
गोलाघाट/दरांग | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक शासन किया, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट और असम को केवल हिंसा, विवाद और अलगाव की राजनीति दी, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार असम की पहचान और विरासत को सशक्त कर आधुनिक विकास की ओर अग्रसर कर रही है।
जीएसटी सुधार हर नागरिक के लिए एक बड़ी जीत: सीतारमण
नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि 12 फीसदी जीएसटी दर वाले 99 फीसदी सामान अब 5 फीसदी जीएसटी दर वाले दायरे में आ गए हैं।