रांची में छह और सात को बंद रहेंगे सभी स्कूल
NEWS SAGA DESK रांची :- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों सहित सभी निजी विद्यालयों को छह और सात जनवरी को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि सभी कोटि के सरकारी उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी इस अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे।
NIA ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार
News Saga Desk रांची। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने साल 2024 में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एनआईए ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार है। साथ ही रांची समेत कई राज्यों से हथियार भी बरामद किये हैं। वामपंथी उग्रवाद पूरे वर्ष एनआईए की जांच का प्रमुख केंद्र बना रहा, जिसके कारण 2024 में हुई गिरफ्तारियों में से 69 प्रतिशत मामले उग्रवाद से जुड़े थे। राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ बड़ी हथियारों की बरामदगी एनआईए की कार्रवाई में देश में हिंसा फैलाने की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा किए गए प्रयासों के खिलाफ हथियारों की बरामदगी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। रांची, पटना, जम्मू, जयपुर, और चंडीगढ़ सहित देश भर से हथियारों की बरामदगी और जब्ती के मामले सामने आये। जिनमें दो हैंड ग्रेनेड, 34 पिस्तौल राउंड, एक चीनी पिस्तौल, एक तुर्की पिस्तौल, 20 चीनी पिस्तौल राउंड और एक पिस्तौल साइलेंसर शामिल है। अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति के मामले में पांच राइफलें, छह पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 215 राउंड गोला-बारूद, पांच डेटोनेटर, दो पैकेट गन पाउडर, 75 खाली कारतूस और 75 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ भी जब्त किये गये। एनआईए ने रांची में एक नई विशेष अदालत की स्थापना की राज्य पुलिस बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों के तहत, एनआईए ने 2024 में 11 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 1,678 राज्य पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल में सुधार किया। इसके साथ ही, भारत की शांति और सद्भाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख आतंकवाद संबंधी और अन्य गंभीर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, एनआईए ने अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये, जिसमें जम्मू और रांची में एक-एक नई विशेष एनआईए अदालत की स्थापना शामिल है। बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ की कार्रवाई एनआईए के लिए बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों पर कार्रवाई 2024 की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। पिछले साल, एनआईए ने विदेश में सक्रिय खालिस्तानी आतंकवादियों से जुड़े मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इन मामलों में 101 ठिकानों की तलाशी ली। कुल मिलाकर 2024 में विभिन्न मामलों के सिलसिले में 662 जगहों पर छापेमारी की गयी। गैंगस्टर से जुड़े मामलों में भी रांची सहित अन्य स्थानों से 13 गिरफ्तारियां की गयीं।
रिम्स पीएचडी एंट्रेंस के लिए आवेदन 15 जनवरी तक
रिम्स ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रिम्स के कुल 41 विभागों के पीएचडी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया होगी। आवेदन वेबसाइट रिम्स के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ 15 जनवरी तक जमा करना होगा।
रांची के इस इलाके में 2 युवकों ने लगाई फांसी, डिप्रेशन में थे दोनों
राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में 2 युवकों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने ही अपने-अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
सिरम टोली फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने फिर दिया ब्लॉक: कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
News Saga Desk रांची। रांची के सिरम टोली-मेकॉन फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने एक बार फिर ब्लॉक दिया। इसकी वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया है तो कुछ को रद्द किया है। रेलवे ट्रैक के ऊपर केवल स्टे ब्रिज बनाने के लिए रेलवे ने 7 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए पथ निर्माण विभाग को ब्लॉक दे दिया है। इस दौरान 7 से 12 जनवरी तक रोजाना 4 घंटे का ब्लॉक दिया गया है। वहीं, 13 जनवरी से 16 जनवरी तक रोजाना 2 घंटे का ब्लॉक दिया जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक के ऊपर केबल स्टे ब्रिज के सेगमेंट को जोड़ने का काम होगा। कौन-कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द
अरगोड़ा चौक पर प्रतिमा की स्थापना से विधि व्यवस्था भंग होने का खतरा
अरगोड़ा चौक पर कुछ आदिवासी संगठन बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।
रांची उपायुक्त ने ठंड को देखते हुए शहरी क्षेत्र का किया भ्रमण
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार देर रात ठंड को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण करते हुए
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे अर्जुन अवॉर्ड से की जाएंगी सम्मानित
झारखंड की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 17 जनवरी को उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री से डीजी, एडीजी सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, नव वर्ष की दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डीजी होमगार्ड अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रिया दुबे, जैप-2 कमांडेंट सरोजिनी लकड़ा, एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल ने मुलाकात की।
हाई कोर्ट में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में सुनवाई अब पांच फरवरी को
झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में गुरुवार को सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, महिला आयोग अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दी कि शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ है। बीच में चुनाव घोषित हो गया था इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है।