रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत
रांची, राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते हैं गरीबों की शामत आ गई है। दिहाड़ी मजदूरी करनेवाले, ठेला खोमचेवाले, सड़क पर सब्जियां बेचनेवाले लोगों के जीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को रोजमर्रा के काम करने भी परेशानी हुई।
रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री मौजूद
रांची, प्रदेश की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को शुरू हाे गई । इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं।
आज रांची पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, कल पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे हिस्सा; CM हेमंत सोरेन भी रहेंगे मौजूद
गृहमंत्री अमित शाह आज रांची पहुंच रहे हैं। वे कल होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। वह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक गुरुवार को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में दिन के 11 बजे से होगी।
लायंस क्लब ऑफ रांची का 66वां पदस्थापना संपन्न, दिलीप बने नए अध्यक्ष
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची का 66वां पदस्थापना दिवस उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के लिए क्लब की नई कमेटी का गठन बुधवार को किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण भी किया। अध्यक्ष पद की कमान दिलीप बंका ने संभाली, जिनके नेतृत्व में पूरी टीम ने सेवा और सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत मंत्री मनोज सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सभी विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, सभी महाविद्यालय-विश्वविद्यालय में नियमित रूप से सत्र संचालन, झारखंड प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने सहित अन्य मांगे शामिल थे।
गृह मंत्री से उम्मीद, झारखंड की अपेक्षाओं को करेंगे पूरा : सुप्रियो भट्टाचार्य
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आगमी 10 जुलाई को पूर्वी राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक रांची में आयोजित होगी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री से उम्मीद है कि वे एचईसी के साथ न्याय करेंगे। साथ ही रेलवे और खनन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा राजस्व देनेवाले झारखंड का भी ध्यान देंगे। भट्टाचार्य मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
अंचल कार्यालय बना चोरों का निशाना, फ्रिज, प्रिंटर और सीपीयू लेकर फरार
राजधानी रांची में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे सीधे सरकारी दफ्तरों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन शहर में कभी किसी के घर तो कभी दुकानों में चोरी की खबरें सामने आती रहती हैं।
रांची में तेज रफ्तार जीप का कहर: ASI को कुचलने की कोशिश, PCR वैन को मारी टक्कर
राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में गुरुवार को एक तेज रफ्तार जीप चला रहे युवकों को रोकना पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। ASI अनिल कुमार राम को न सिर्फ गालियां दी गयीं, बल्कि जीप से कुचलने की भी कोशिश की गयी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जगन्नाथपुर थाना की PCR वैन को भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।
“अमित शाह की अध्यक्षता में 10 जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक”
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 जुलाई को रांची में होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में कुल 68 लोग हिस्सा लेंगे।
रिम्स निदेशक विवाद पर मंत्री इरफान को सरयू राय की नसीहत, बोले– ‘राज्यहित में बरतें संयम, न करें जल्दबाज़ी’
राज्य के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान रिम्स, रांची के निदेशक और स्वास्थ्य मंत्री के बीच बढ़ते विवाद को लेकर अब सियासी हस्तक्षेप भी तेज हो गया है।