अरगोड़ा चौक पर प्रतिमा की स्थापना से विधि व्यवस्था भंग होने का खतरा

News Saga Desk

रांची। अरगोड़ा चौक पर कुछ आदिवासी संगठन बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं। इस संबंध में अरगोड़ा थाना प्रभारी ने रांची एसएसपी को पत्र लिखकर पूरी स्थिति की जानकारी दी है। थाना प्रभारी ने अपने पत्र में लिखा है कि अरगोड़ा चौक पर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापना का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। थाना प्रभारी ने लिखा कि प्रतिमा स्थापना के खिलाफ चंदन कुमार सहित 135 लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन दिया है, जिसकी जांच चल रही है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रांची नगर निगम ने प्रतिमा स्थापना पर तुरंत रोक लगा दी है। उन्होंने इस स्थिति से अरगोड़ा चौक पर में विधि व्यवस्था भंग होने की चिंता जाहिर की है।

Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More