भिलाई पहाड़ी के पास महालक्ष्मी बस पलटी, बड़ा हादसा टला
पूर्वी सिंहभूम, गुरुवार तड़के एनएच-33 पर उस समय हड़कंप मच गया जब ओडिशा से रांची जा रही महालक्ष्मी बस भिलाई पहाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भिजवाया।
निजी हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा
पलामू, पलामू के पांकी के किरण सिंह के निजी क्लिनिक सह हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा (मां और बच्चा) की मौत हो गई। गुरुवार को घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। महिला की पहचान पांकी के कोनवाई की ममता देवी, पति सोनू सिंह के रूप में हुई है।
नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी की सतर्कता
पूर्वी सिंहभूम, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की दोनों प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खरकई नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।
Cancer Research and Statistics Foundations Cancer
रांची, कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिसटिक फाउंडेशन की ओर से आगामी 12 जुलाई को होटल रेडिशन ब्लू में कैंसर समिट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिट में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मौजूद रहेंगे।
हाथी का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी
पश्चिम सिंहभूम, टोंटो प्रखंड स्थित सिरिंगसिया गांव में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही दिन पहले सारंडा वन क्षेत्र में इलाज के दौरान एक नन्हे हाथी की मौत हुई थी और अब फिर से हाथी की मौत की घटना सामने आने से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशीखुर्द में बुधवार की रात वन की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गई। वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया।
प्रभारी वनपाल सहित सात वन कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से जख्मी ड्राइवर को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर मनातू पुलिस ने सभी वन कर्मियों को बाहर निकाला, जबकि हमला करने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर को छुड़ा ले गए हैं।
बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को
रांची, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से बाल कांवड़ यात्रा 27 जुलाई को निकाली जाएगी। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शिव बारात आयोजन महा समिति पहाड़ी मंदिर भव्य और विशाल बाल कांवर यात्रा 27 जुलाई को नक्षत्र वन , राज्यभवन के समीप से रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर में महाकाल बाबा पर जलाभिषेक करेंगे ।
उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन को सूचना मिली है कि अज्ञात व्यक्ति की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम और उनकी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
भारी बारिश से फिर उफनी भैरवी, रजरप्पा मंदिर में घुसा पानी
रामगढ़, भारी बारिश की वजह से रामगढ़ जिले में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर गांव तक हर नदी और नाले में पानी काफी अधिक भर गया है। सड़कों पर भी जल जमाव की वजह से आवागमन बाधित हो रहा है। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी भैरवी नदी का पानी समा गया है। भैरवी इतनी उफान पर है कि अपने तट पर बने दुकानों को अपने साथ बहा ले गई। कई दुकानों में भारी नुकसान हुआ है। दुकानदार अपने सामान को पहले भी हटा रहे थे। गुरुवार की सुबह मंदिर में दर्शन करने आए लोगों को मंदिर न्यास समिति और पुलिस प्रशासन के द्वारा नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई।
अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग
लातेहार, जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग के पास अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।