असम चुनाव 2026: झामुमो ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची भेजी, आयोग से मांगी मंजूरी
राँची: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर 20 नेताओं को स्टार प्रचारक घोषित करने की अनुमति मांगी है।
रांची में तेज हवा और बारिश में सोरोस बार का रूफ शेड गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
राजधानी रांची में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से शहर के कई इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घर बैठे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग: जानें Indane, Bharat Gas और HP Gas के आसान तरीके
रांची: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अब घर बैठे आसानी से की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहक पांच अलग-अलग माध्यमों के जरिए सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार 16 मार्च को राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन, वज्रपात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया
रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.87 लाख महिलाओं को DBT के जरिए 2,500 रु. मिले
रांची: झारखंड सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले के कुल 3,87,174 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर
रांची में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रांची: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के विरोध में राजधानी रांची में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इकरा मस्जिद के पास मेन रोड पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर सियासत तेज, झामुमो और कांग्रेस में दावेदारी शुरू
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद एक सीट खाली हो गई है, जबकि इसी वर्ष जून में भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।
अब कोर्ट सम्मन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश
रांची: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को ई-सम्मन एप्लिकेशन लागू करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।