रांची के नामकुम में ब्राउन शुगर तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी का बड़ा खुलासा किया है, बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से ब्राउन शुगर, नकद राशि, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए गए।
रांची रिम्स जमीन घोटाला मामले में ACB ने दलाल और बिल्डर सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रांची: रिम्स (RIMS) की जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होने वाली खरीद-बिक्री के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी (ACB) की जांच अब और तेज हो गई है, बता दें कि एसीबी ने इस मामले में जमीन दलाल और बिल्डर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर टेंडर घोटाले की सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर चल रहे टेंडर कमीशन मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हो गई है, बता दें कि कोर्ट ने फिलहाल अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले में आलमगीर आलम ने पीएमएलए कोर्ट द्वारा खारिज की गई डिस्चार्ज पिटीशन और उनके खिलाफ आरोप गठित करने के फैसले को चुनौती दी थी।
रांची में बेटे ने जुआ विवाद में की पिता की बेरहमी से ह’त्या, कुदाल से वार कर उतारा मौ’त के घाट
रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने सगे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोविंद साहू के रूप में हुई है, जबकि बेटे का नाम कमल साहू बताया गया है।
गर्मी में यात्रियों के लिए राहत: पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन रांची और हटिया से चलेगी
रांची: गर्मी के मौसम में ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
झारखंड में बालू खनन पर संकट: टेंडर में देरी से करोड़ों का नुकसान, रोजाना लाखों टन खपत
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में प्रतिदिन करीब 500 हाइवा बालू की खपत हो रही है और एक हाइवा में औसतन 40 टन बालू के हिसाब से शहर में रोजाना लगभग 20 हजार टन बालू का उपयोग हो रहा है। वहीं, पूरे राज्य में यह आंकड़ा प्रतिदिन ढाई से तीन लाख टन तक पहुंच रहा है।
बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे
रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर लिया है। पुलिस टीम ने महज 12 घंटे के भीतर तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।
रांची में बेखौफ अपराधी: ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम
रांची: राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए सरेशाम लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
झारखंड में वित्तीय अव्यवस्था पर बीजेपी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप कहा – बजट बड़ा, लेकिन खर्च कम
झारखंड की वित्तीय स्थिति को लेकर सियासत गरमाई हुई है, बता दें की भारतीय जनता पार्टी यानि (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार संसाधनों की कमी का रोना रोती है, लेकिन जो पैसा उपलब्ध है, उसका भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।
14 साल बाद फैसला: महिला वकील से मारपीट केस में महेश तिवारी दोषी करार, लाइसेंस निलंबित
रांची: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी का प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई महिला वकील के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद की गई है। सस्पेंशन अवधि के दौरान वह देश की किसी भी अदालत में वकालत नहीं कर सकेंगे।