कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली
पलामू: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पलामू इकाई के तत्वावधान में मेदिनीनगर में रविवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, पलामू प्रभारी दीपू सिन्हा, राजीव रंजन समेत कई नेता शामिल हुए।
समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने सीखी कई ज्ञानवर्धक बातें
रांची, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा के तत्वावधान मे शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का समापन रविवार को हुआ।
पांचवें दिन कई छात्राओं ने भाग लिया। इस समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को योगा, चित्रकला, कराटे, नृत्य, क्रिएटिविटी, पर्सनैलिटी, डेवलपमेंट, वैदिक शिक्षा, सेवा कार्य, देशभक्ति, दैनिक जीवन के श्लोक, सहित अनेक विषयों की शिक्षा दी गई।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम : रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन पर किया विचार विमर्श
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को मोरहाबादी स्थित संकल्प शुक्ला पार्क और ऑक्सीजन पार्क में मॉर्निंग वॉक के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने खुद भी चाय पी और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी चाय पिलवायी। इस दौरान प्रमुख रूप से वन नेशन-वन इलेक्शन पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद हुआ। इस संवाद में रक्षा राज्य मंत्री ने वन नेशन-वन इलेक्शन के लागू होने से देश में होने वाले लाभ से प्रबुद्धजनों को अवगत कराया। प्रबुद्धजनों ने रक्षा राज्य मंत्री के समक्ष इस व्यवस्था के लागू होने को लेकर अपनी सहमति जताई।
भाजपा के लिए राजनीति सर्वोपरि , हिंदूवादी राष्ट्रवाद एक ढोंग है – साहनी
जम्मू, वर्ष 2014 के बाद जम्मू में एक ऐसे युग की शुरुआत हुई जिसमें जम्मूवासियों के लिए संभावित अमृतकाल , विषकाल में परिवर्तित होता चला गया। जम्मू के पर्यटनस्थलों के विकास भी झुनझुना साबित हुआ। कटरा को सीधे रेलसेवा से जोड़, दरबार मूव प्रथा पर रोक ने जम्मू की आर्थिक रीढ़ को तोड दिया। अर्थव्यवस्था व व्यापार को गति देने के प्रयास मात्र कश्मीर तक सिमटे है, अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए सेना पर बेहद शर्मनाक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता जम्मू के विकास को लेकर मुंह में दही जमाए बैठे हैं। यह कहना है शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी का।
ऑपरेशन ‘घोस्ट सिम’ में एक और मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब तक 11 गिरफ्तार
गुवाहाटी, ऑपरेशन ‘घोस्ट सिम’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) असम ने एसटीएफ थाना केस नंबर 02/2025 में एक और मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात को एसटीएफ असम और धुबड़ी जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोस्तफा रहमान (29) को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा प्रदान की गई इनपुट के आधार पर की गई।
झारखंड में छह तक विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है।
विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है।
बीजेपी पर फिर बरसे RJD नेता कैलाश यादव, कहा- मुस्लिम, ईसाई और ओबीसी विरोधी है पार्टी
झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा है कि बीजेपी की राजनीति सदैव मुस्लिम, ईसाई, आदिवासी और ओबीसी विरोधी रही है। राज्य में जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन, निशिकांत दुबे जैसे सरीखे नेता जनविरोधी बयानबाजी करते रहे हैं।
रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करते बाप-बटे को रंगेहाथ गिरफ्तार किया
रांची पुलिस को नशा विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
ACB कोर्ट में पेशी के बाद IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को भेजा गया जेल
एसीबी कोर्ट में पेशी के बाद निलंबित IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को जेल दिया गया है। बता दें कि विनय चौबे को और गजेंद्र सिहं को एसीबी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। दूसरी ओऱ 38 करोड़ रुपये से ज्यादा के शराब घोटाले में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे ने गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
रांची की महिला से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी, केंद्रीय एजेंसी का अफसर बता किया डिजिटल अरेस्ट
राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने एक महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर पहले डिजिटल अरेस्ट किया और फिर उनसे 1.39 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरन से 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।