रांची के गुरुनानक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप 

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के स्टेशन रोड इलाके में स्थित गुरुनानक अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों का कहना है कि मरीज को पथरी का इलाज कराने के लिए अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई। फिलहाल, दोनों पक्षों ने इस मामले में चुटिया थाना में लिखित आवेदन दिया है।  बताया गया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More