भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से पहले JSCA स्टेडियम तैयार, सुरक्षा कड़ी,30 नवंबर को होगा रोमांच
रांची : रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं, इनडोर प्रैक्टिस पिचों और शैडो-फ्री डिज़ाइन के साथ मैच के लिए पूरी तरह तैयार किया गया है।
सदर अस्पताल में हंगामा: गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत का आरोप, परिजनों का बवाल
रांची : रांची के सदर अस्पताल में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब कैंसर वार्ड में भर्ती मरीज उमेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दावा किया कि उपचार के दौरान मरीज को गलत इंजेक्शन दे दिया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई और अंततः मौत हो गई।
DSPMU रांची में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का बवाल, प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन तेज
रांची : रांची के DSPMU विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रशासनिक भवन के बाहर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आदिवासी छात्र संघ ने प्रति सेमेस्टर ली जाने वाली फीस के विरोध में अपना आंदोलन एक बार फिर तेज कर दिया। छात्रों का कहना है कि करीब एक महीने पहले कॉमर्स विभाग की ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन को फीस संबंधी समस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जोनकॉन 2025 में जेसीआई रांची की बड़ी उपलब्धि : मंडल 3 के बेस्ट प्रेसिडेंट चुने गए प्रतीक जैन, कुल 19 अवॉर्ड पर किया कब्ज़ा
रांची | जोनकॉन 2025 का भव्य आयोजन जिम कॉर्बेट में किया गया, जिसमें मंडल 3 की विभिन्न जेसीआई इकाइयों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित समारोह में जेसीआई रांची ने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और सशक्त टीम वर्क के दम पर कुल 19 पुरस्कार हासिल कर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।
नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी-सह-बाल मेला आयोजित
रांची | नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, गोशाला परिसर, कांके, रांची में आज ओस्टेंसियो 2025 – विज्ञान प्रदर्शनी-सह-बाल मेला बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ आयोजित किया गया।
पंचायत सचिव संघ, पलामू शाखा ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा मांगों का विस्तृत ज्ञापन
रांची | झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, पलामू शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पंचायत सचिवों से संबंधित सेवा शर्तों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी
रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज रांची स्थित रिम्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
ट्रॉमा सेंटर में मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल–चाल पूछा और उपचार व्यवस्था की स्थिति देखी। मंत्री ने साफ-सफाई, सुरक्षा और चिकित्सा सेवाओं को लेकर कई निर्देश दिए।
रांची नगर निगम ने बढ़ाई सख्ती, होल्डिंग टैक्स वसूली लक्ष्य से काफी पीछे
रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर रफ्तार तेज कर दी है। वर्ष के समापन में अब केवल साढ़े चार महीने बचे हैं, जबकि वसूली अभी भी लक्ष्य से काफी पीछे है।
तेज रफ्तार और नशे में धुत कार चालक ने रांची में मचाई दहशत, आधा दर्जन लोग घायल
रांची : रांची में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। चुटिया इलाके में नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी,
मंदबुद्धि-निराश्रितों की हुई स्वास्थ्य जांच, डॉ. नारायण ने ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का दिया संदेश
रांची | सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम, पुंदाग में सोमवार को मंदबुद्धि दिव्यांग एवं निराश्रित प्रभुजनों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूरो सर्जन डॉ. एच.पी. नारायण ने आश्रम में रह रहे सभी लोगों व सेवा कार्यकर्ताओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार मरीजों को अपनी ओर से निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराईं।