जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन विवाद: हाई कोर्ट ने धार्मिक न्यास बोर्ड से मांगी संचालन योजना
रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के प्रबंधन, संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद पर मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।
यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया ने ओमान में आयोजित होने वाली यूथ हॉकी 5 एशियन चैंपियनशिप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय अंडर-18 पुरुष और महिला टीमों के राष्ट्रीय कोचिंग कैंप हेतु खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
रांची में एंटी ड्रग्स अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार..
हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली क्षेत्र में एसआईटी की छापेमारी; 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, बाइक, ऑटो और मोबाइल जब्त राजधानी रांची में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे एंटी ड्रग्स अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर, नकदी, एक बाइक, एक सीएनजी ऑटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी पारस राणा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर और कोतवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। सबसे पहले मारवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तालाब के पास स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान में कार्रवाई की गई। यहां पुलिस ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया। जांच के दौरान दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. एहतेशाम और मो. शहादत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों आरोपितों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 1.29 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा उनके पास से 8,020 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि यह राशि नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके बाद एसआईटी ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुड़ला पहाड़, हेहल इलाके में छापेमारी की। यहां से जितेन्द्र कुमार सिंह और राहुल कुमार यादव नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में सक्रिय रूप से शामिल थे। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई जारी रखते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया। जेपीएससी कार्यालय के समीप की गई छापेमारी में राजकुमार पुराण को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नेटवर्क और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मो. एहतेशाम, मो. शहादत, जितेन्द्र कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव और राजकुमार पुराण शामिल हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसे भी देखें :https://youtu.be/m0RCYMb-K00?si=HM3b_ryzN2vBePTc उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 19.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके अलावा एक बाइक, एक सीएनजी ऑटो और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त किए गए वाहनों और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका उपयोग नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में किस प्रकार किया जा रहा था। रांची पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में राजधानी रांची में ब्राउन शुगर और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी सम्मान
झारखंड आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और आदिवासी समाज के सर्वमान्य नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यह सम्मान प्रदान करेंगी। दिवंगत शिबू सोरेन की ओर से उनकी पत्नी रूपी सोरेन पुरस्कार ग्रहण करेंगी।
जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम जारी होने के बाद आयोग के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए हैं।
झारखंड के 10 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी, 26 जून तक येलो अलर्ट
झारखंड में मानसूनी गतिविधियों के असर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 10 जिलों में गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मत्स्य कृषकों ने भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।
पीएल खातों में वर्षों से जमा 18,901 करोड़ रुपये पर सरकार सख्त, राजकोष में लौटेगी निष्क्रिय राशि
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के पर्सनल लेजर (पीएल) खातों में वर्षों से जमा करीब 18,901.74 करोड़ रुपये की निष्क्रिय राशि को लेकर वित्त विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त सचिव को निर्देश दिया है कि चार वर्ष से अधिक समय से पीएल खातों में पड़ी राशि को संबंधित विभागों के राजकोष में वापस जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
तुपुदाना में महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर तुपुदाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रांची में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की।