नवजात को 50 हजार में बेचने का मामला: एनएचआरसी ने पलामू डीसी को भेजा समन
झारखंड | झारखंड के पलामू जिले में एक मां द्वारा इलाज के लिए अपने नवजात शिशु को 50 हजार रुपये में बेचने का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) तक पहुंच गया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता वैधनाथ ने आयोग को दी गई शिकायत में बताया कि लेस्लीगंज प्रखंड के लोटवा गांव की यह महिला आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रही थी।
बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
कोडरमा | जिले के तिलैया थाना अंतर्गत बैजनाथ नगर में रविवार रात एक साथ तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने लाखों के जेवरात सहित लाखों नगदी पर हाथ साफ किया है। हालांकि एक घर मे चोर चोरी करने में असफल रहे, लेकिन एक घर मे चोरों ने बड़े ही आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
झारखंड स्थापना दिवस: 16 नवंबर को मोराबादी में भव्य सांस्कृतिक समारोह, ड्रोन शो में झलकेगी राज्य की गौरव गाथा
रांची : झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए मोराबादी मैदान में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए,
रांची में बड़ा हादसा: धुर्वा डैम में पुलिस वाहन गिरा, तीन जवानों की मौत
रांची। राजधानी रांची में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब धुर्वा डैम के पास पुलिसकर्मियों का वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पानी में जा गिरा।
बाघमारा में भाजपा की जीत पर इंदिरा चौक में जोरदार जश्न, ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंजा इलाका
बाघमारा | बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शुक्रवार को बाघमारा के इंदिरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी जमकर मनाई। कार्यकर्ता सुबह से ही उत्साहित दिखे और जैसे ही परिणाम भाजपा गठबंधन के पक्ष में आए, पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।
झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह के लिए औपचारिक आमंत्रण सौंपा गया है।
झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में ट्रैफिक प्लान लागू, 15-16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
रांची | झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रांची पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह कदम समारोह में आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
केतारी बागान फ्लाईओवर से जाम से मिलेगी राहत, एक भी मकान नहीं टूटेगा – संजय सेठ
रांची | केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि केतारी बागान में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पूरी तरह जनसुविधा को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस परियोजना में एक भी मकान नहीं टूटेगा और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाबूलाल मरांडी ने मांगी एनआईए जांच – सुजीत सिन्हा और पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता गठजोड़ पर उठाए गंभीर सवाल
रांची | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण का गहरा गठजोड़ चल रहा है। उन्होंने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के बीच कथित गठजोड़ की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग की है।
झारखंड में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा: सीएम हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और मंत्री इरफान अंसारी
रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। यह बैठक राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्रित रही।