झारखंड में गठबंधन की रणनीति पर चर्चा: सीएम हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और मंत्री इरफान अंसारी

News Saga Desk

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। यह बैठक राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर केंद्रित रही।

बैठक के दौरान आगामी राज्य स्थापना दिवस के 25वें वर्षगांठ समारोह की तैयारियों और उससे जुड़े कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी विचार-विमर्श किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर तालमेल और आपसी समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More