टाटा स्टील के खिलाफ प्रदर्शन, मैदान और धार्मिक स्थल बचाने की उठी मांग
पूर्वी सिंहभूम | टाटा स्टील की परियोजनाओं के खिलाफ सोनारी बस्ती के लोगों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार और सड़क चौड़ीकरण की योजना से बच्चों के खेलने का मैदान और धार्मिक स्थल दोनों प्रभावित हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना पर खतरा मंडरा रहा है।
पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट
News Saga Desk पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम के बिरसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधी एक ठेकेदार के दफ्तर में घुसे और रुपयों से भरा बैग लूटकर हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद अपराधी शहर में केनरा बैंक के पास स्थित टाटा कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह की कंपनी पीकेएस एंटरप्राइजेज के कार्यालय में घुस गए और बंदूक की नोक पर कर्मचारियों से लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बताया कि दोपहर में तीनों अपराधी बाइक से ऑफिस पहुंचे। उस समय ऑफिस में दो कर्मी लेबर पेमेंट के लिए कैश की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर बंदूक तान दी और कैश से भरा बैग छीन लिया। लूट के बाद अपराधियों ने मौके से भागते हुए हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें तीनों बदमाश बाइक से फरार होते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई लूट पर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
रांची स्थित श्री प्रणामी मंदिर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को किया जाएगा आमंत्रित
रांची | श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एसआईआर को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
रांची | झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों का जायजा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को
रांची | झारखंड में नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव जल्द हो सकते हैं। झारखंड उच्च न्यायालय में सोमवार को इस बाबत हुई सुनवाई के बाद ऐसे संकेत मिल रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से अदालत में सुनवाई के दौरान इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
एक्सएलआरआइ के सभी छात्रों को मिला समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट
पूर्वी सिंहभूम | एक्सएलआरआइ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा को कायम रखते हुए समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआईपी) 2025–27 में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस वर्ष संस्थान के कुल 583 विद्यार्थियों को देश और विदेश की 114 प्रतिष्ठित कंपनियों ने कुल 584 ऑफर दिए हैं।
बाघमारा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन, सुदामा चरित्र पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
बाघमारा | शास्त्री नगर, जमुआटांड स्थित संस्कार ज्ञानपीठ प्रांगण में चल रही सप्ताहव्यापी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
धनबाद सिविल सर्जन ने बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण — व्यवस्थाओं, स्वच्छता और स्टाफ की कमी पर जताई चिंता
बाघमारा | धनबाद सिविल सर्जन ने शनिवार को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण. इस दौरान सीएस आलोक विश्वकर्मा ने चिकित्सक कक्ष, परिवार नियोजन परामर्श केंद्र, दवा कक्ष, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष सहित अन्य विभागों का भी जायजा लिया.
बाघमारा में स्कॉर्पियो के तीनों टायर चोरी, हरिणा कॉलोनी में दहशत का माहौल — लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
बाघमारा | हरिणा कॉलोनी स्थित सुभाष भवन के मुख्य द्वार के समीप खड़ी स्कॉर्पियो का तीनों चक्का खोल कर चोर हुआ फरार. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है.
बाघमारा में महिला व बेटी से छेड़खानी और धमकी का आरोप, आरोपी अर्जुन चौहान गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बाघमारा | माटीगढ़ा निवासी कृष्णा भुइयां ने बाघमारा थाना में लिखित शिकायत देकर पड़ोसी अर्जुन चौहान पर उसके पत्नी व बेटी को लगातार परेशान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई कर पत्नी और बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।