भाई सूरज सिंह की अंतिम अरदास पर विशेष दीवान, दी गई श्रद्धांजलि
रांची | रांची में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के मीत ग्रंथी भाई सूरज सिंह की आकस्मिक निधन के बाद रविवार को विशेष दीवान सजाया गया। इस मौके पर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की गयी।
दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसएसपी
रांची | रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने शहरवासियों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं रहेंगी बंद
रांची | झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक के बाद दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
संत जेवियर्स स्कूल की आर्ट एवं साइंस प्रदर्शनी में पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा
रांची | रांची के संत जेवियर्स स्कूल में आयोजित आर्ट और साइंस प्रदर्शनी में आज विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई रचनात्मक कृतियों और विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया।
नामकुम रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, 30 बोतल शराब बरामद
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार, 26 सितंबर को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वेदप्रकाश सिंह (सारण, बिहार निवासी) के रूप में हुई। उसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) में एएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रांची: 70 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी से 44 लाख की साइबर ठगी, 19 वर्षीय आरोपी देवघर से गिरफ्तार
सीआईडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने रांची के एक बुजुर्ग 70 वर्षीय उमाशंकर कांदवे से 44 लाख रुपये की साइबर ठगी में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उमाशंकर कांदवे नॉर्थर्न कोल्फिल्ड लिमिटेड (एनसीएल), सिलीगुड़ी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे कांके में अपना घर बनाकर रहते हैं।
मुख्य सचिव : अलका तिवारी का आज अंतिम कार्य दिवस
राज्य के नये मुख्य सचिव को लेकर ब्यूरोक्रेसी में सरगर्मी तेज हो गयी है। हर कोई अब नये मुख्य सचिव के बारे में जानने को उतावला है। यहां मालूम हो कि अलका तिवारी मुख्य सचिव के पद से 30 सितंबर को रिटायर हो रही हैं। आज शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस है।
रांची सीआईडी ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 44 लाख की ठगी मामले में एक साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
रांची | झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साईबर क्राईम थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये 44 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी को तैयार रहने के निर्देश, सीईओ रवि कुमार ने चेकिंग सुनिश्चित करने कहा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।